Lucknow: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एथलीटों की ट्रेनिंग कर रहा GKEBA, कई प्रतियोगिताओं में रचा इतिहास
पैरालिंपिक खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय खिलाड़ी छाए हुए हैं. हाल ही में पेरू में आयोजित बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भी यह देखने को मिला जहां भारत की झोली में स्वर्ण और रजत पदक आए.

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में पिछले पांच सालों से ज्यादा समय से गौरव खन्ना एक्सेलिया बैडमिंटन अकादमी (GKEBA) खिलाड़ियों का प्रशिक्षण अंतराष्ट्रीय स्तर पर कर रही है. अब तक पैरालिंपिक एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप जैसी प्रतियोगिताओं में भारतीय एथलीटों ने अब तक 167 स्वर्ण, 155 रजत और 228 कांस्य पदक सहित 637 पदक जीतकर इतिहास रचा है. इनमें से जेकेईबीए से ट्रेनिंग लेने वाले खिलाड़ी भी शामिल हैं.
जेकेईबीए 'गर्व फाउंडेशन' और 'एक्सेलिया स्कूल' के सहयोग से काम कर रहा है. जो देश की पहली समर्पित पैरा-बैडमिटन अकादमी है. भारतीय एथलीट 28 नवंर से 4 दिसंबर तक लीमा में आयोजित पेरू पैरा बैडकमिंटन इटंरनेशनल से अभी लौटे हैं, जहां एथलीटों ने 14 मेडल जीते हैं जिसमें छह गोल्ड, एक रजत और एक कांस्य पदक है. वहीं जेकेईबीए के 17 वर्षीय खिलाड़ी नेहल गुप्ता ने पेरू पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में दो स्वर्ण पदक जीते हैं. इस प्रतियोगिता में नेहल ने दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी फ्रांस के थॉमस मैथ्यू को सीधे सेटों में मात दी. एकल ही नहीं, नेहल ने इस प्रतियोगिता में युगल इवेंट में भी गोल्ड मेडल जीता है. जेकेईबीए की नित्या श्री सुमथी सिवान ने पूर्व विश्व चैंपियन और विश्व नंबर 1 को हराया है. नित्या श्री अब बीड्ब्ल्यएफ वर्ल्ड रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर 1 बन गई हैं.
पैरालिंपिक में जीत पर दिया यूपी को श्रेय
भारतीय टीम के कोच गौरव खन्ना पेरू टूर्नामेंट के दौरान भारत पैरा बैडमिंटन टीम के प्रदर्शन से खुश हैं. गौरव ने कहा, 'उनकी निगाहें अगले लक्ष्य पर टिकी है जो कि पेरिस पैरालंपिक है.' उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में पदक की संख्या डबल हो जाएगी. आने वाले पेरिस पैरालिंपिक में चैंपियन के रूप में नई महिला चेहरे होंगी. संस्थान ने अपने बयान में कहा कि स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में यूपी के पूर्व खेल मंत्री चेतन चौहान द्वारा प्रदान किया गया मैच भारतीय पैरा बैडमिंटन एथलीटों के लिए मील का पत्थर था और उस कदम से भारतीय एथलीट दुनिया भर में अपनी मजबूत पहचान बनाने में सक्षम हुए. टोक्यो पैरालिंपिक में 4 पदक जीतने का श्रेय विशुद्ध रूप से हमारे गौरवशाली राज्य यूपी को जाता है.
ये भी पढ़ें -
UP Nikay Chunav: BJP सांसद रामशंकर कठेरिया बोले- 'बिना आरक्षण निकाय चुनाव नहीं होने देगी सरकार'






















