एक्सप्लोरर

अतीक अहमद के करीबियों के खिलाफ चला बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग के चलते हुआ एक्शन

Prayagraj News: ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान पीडीए के जोनल अधिकारी, प्रवर्तन टीम और पूरामुफ्ती व धूमनगंज थाना पुलिस मौजूद रही.

UP News: माफिया अतीक अहमद के करीबियों के खिलाफ प्रयागराज विकास प्राधिकरण का एक्शन जारी है. पीडीए ने माफिया अतीक अहमद के करीबी जैद खालिद, संजय यादव उर्फ गुड्डू उदय यादव और अन्य की अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाए. इन्होंने रसूलपुर मरियाडीह, रसूलपुर कासीपुर और मुंडेरा में 45 बीघे में अवैध प्लाटिंग की थी. पीडीए से लेआउट स्वीकृत कराए बगैर की ही यह अवैध प्लाटिंग की गई थी.

पीडीए की ओर से संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए भी तहरीर दी जाएगी. ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान पीडीए के जोनल अधिकारी, प्रवर्तन टीम और पूरामुफ्ती व धूमनगंज थाना पुलिस मौजूद रही. इसके अलावा जोन संख्या 5 झूंसी इलाके में भी अवैध प्लाटिंग के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की गई, झूंसी में छह अलग-अलग स्थानों पर साढ़े 49 बीघे में की गई अवैध प्लाटिंग पर भी बुलडोजर चला.

इन लोगों की अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

रवि चंद्र यादव उर्फ बऊ की उस्तापुर महमूदाबाद में 6 बीघे में की गई अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चला. राम अचल यादव द्वारा उस्तापुर महमूदाबाद में दो बीघे में की गई अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की गई. डब्बू यादव द्वारा उस्तापुर महमूदाबाद में चार बीघे में की गई अवैध प्लाटिंग पर भी बुलडोजर चला. शिवनारायण यादव व अन्य द्वारा उस्तापुर महमूदाबाद में 20 बीघे में की गई अवैध प्लाटिंग को भी ध्वस्त किया गया. अशोक यादव, राजकुमार, छोटेलाल व अन्य द्वारा छतनाग में 15 बीघे में की गई अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चला. 

जोनल अधिकारी और प्रवर्तन टीम की मौजूदगी में की गई कार्रवाई

राजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा झूंसी प्रयागराज में ढाई बीघे में की गई अवैध प्लाटिंग पर भी बुलडोजर चलाया गया.  इन व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए झूंसी थाने में पीडीए की ओर से तहरीर दी जाएगी. यह कार्रवाई जोनल अधिकारी और प्रवर्तन टीम के साथ की गई और इस मौके पर झूंसी थाना पुलिस भी मौजूद रही.

यूपी में बिजली का होने जा रहा है निजीकरण? अखिलेश यादव बोले- 'मोटा चंदा वसूलने की मंशा'

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ गैंगरेप केस में फरार 2 आरोपियों ने किया सरेंडर, 25-25 हजार का था इनाम
लखनऊ गैंगरेप केस में फरार 2 आरोपियों ने किया सरेंडर, 25-25 हजार का था इनाम
Lucknow News: केजीएमयू में दरगाह की जमीन की सुरक्षा को लेकर याचिका खारिज, HC बोला- वक्फ ट्रिब्यूनल का रुख करें
लखनऊ: केजीएमयू में दरगाह की जमीन की सुरक्षा को लेकर याचिका खारिज, HC बोला- वक्फ ट्रिब्यूनल का रुख करें
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना, 'ट्विटर, AC और PC वाले कव्वाल भइया...'
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना, 'ट्विटर, AC और PC वाले कव्वाल भइया...'
गाजियाबाद में पैरा एथलीट चिराग हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा, साथी खिलाड़ी ने ही मारी गोली
गाजियाबाद में पैरा एथलीट चिराग हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा, साथी खिलाड़ी ने ही मारी गोली

वीडियोज

Ghaziabad Surya Case: रोती हुई सूर्या की मां जो बोली...उसे सुनकर आंखों में आंसू आ जाएंगे! | Khora
Delhi Bulldozer Action: Shalimar Bagh में 157 घरों को किया जमींदोज, मचा हड़कंप! | Breaking News
Ghaziabad Surya Case: Asad के ढेर होने के बाद... इंदिरापुरम में सन्नाटा या डर? | | Khora News | UP
Ghaziabad Surya Case: सूर्या की मां की वो बात, जिसे सुन भावुक हो जाएंगे | Asad Encounter | Khora
Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक पर हमले के बाद ममता बनर्जी को मिला राहुल, अखिलेश, केजरीवाल का साथ, बदलेगी बंगाल से दिल्ली तक की राजनीति?
बंगाल में INDIA ब्लॉक हुआ एकजुट? भतीजे अभिषेक पर अटैक के बाद ममता बनर्जी को मिला विपक्ष का समर्थन
मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच मनोज जरांगे ने पानी पीकर तोड़ा अनशन, कल रात बिगड़ी थी तबीयत
मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच मनोज जरांगे ने पानी पीकर तोड़ा अनशन, कल रात बिगड़ी थी तबीयत
ओमान की खाड़ी से ईरान जा रहा था जहाज, अमेरिकी नेवी ने दीं 20 वॉर्निंग, नहीं रुका तो दागी हेलफायर मिसाइल
ओमान की खाड़ी से ईरान जा रहा था जहाज, अमेरिकी नेवी ने दीं 20 वॉर्निंग, नहीं रुका तो दागी हेलफायर मिसाइल
'मैं बच्चे नहीं चाहती थी', मनीष मखीजा संग शादी न चलने की पूजा भट्ट ने बताई वजह, बोली- मैंने खुद को खो दिया था
'मैं बच्चे नहीं चाहती थी', मनीष मखीजा संग शादी न चलने की पूजा भट्ट ने बताई वजह, बोली- मैंने खुद को खो दिया था
IPL Winner Prize Money 2026: RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
'हम आपको आराम नहीं करने देंगे', सिद्धारमैया ने छोड़ी कर्नाटक CM की कुर्सी तो बोले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल
'हम आपको आराम नहीं करने देंगे', सिद्धारमैया ने छोड़ी कर्नाटक CM की कुर्सी तो बोले केसी वेणुगोपाल
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
Cooler Tips: अब कूलर भी देगा AC जैसी ठंडी हवा, बस पानी की टंकी में मिलाएं ये चीजें, फिर देखें कमाल
अब कूलर भी देगा AC जैसी ठंडी हवा, बस पानी की टंकी में मिलाएं ये चीजें, फिर देखें कमाल
Embed widget