एक्सप्लोरर

CAG Report: कैग ने उत्तराखंड में आयुष्मान भारत योजना के संचालन पर उठाए सवाल, एक ही नंबर से कई मरीजों का हुआ इलाज

CAG Audit: रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) को उत्तराखंड सरकार प्रदेश की अटल आयुष्मान योजना (Uttarakhand Atal Ayushman Yojana) के साथ संचालित कर रही है.

CAG Audit Report: उत्तराखंड में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Ayushman Bharat-Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana) के तहत गड़बड़ी का खुलासा हुआ है. नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट 2018 से लेकर मार्च 2021 तक की है. ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद उत्तराखंड सरकार बैकफुट पर आ गई है. कैग ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के संचाल पर सवाल उठाए हैं. रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आयुष्मान भारत योजना को उत्तराखंड सरकार प्रदेश की अटल आयुष्मान योजना के साथ संचालित कर रही है.

43 अस्पतालों का भौतिक सत्यापन नहीं किया गया

रिपोर्ट में बताया गया है कि 43 अस्पतालों का भौतिक सत्यापन नहीं किया गया. प्रदेश के पांच अस्पतालों में निर्धारित बेड क्षमता से अधिक मरीजों का इलाज हुआ. एक ही नंबर से कई मरीजों का इलाज दिखाया गया है. मरीजों की मौत का विवरण लिए बगैर 15 लाख 35 हजार रुपये का भुगतान किया गया. उत्तराखंड में अब तक 5,178785 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं . आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेनेवाले मरीजों की संख्या 85066 पाई गई. योजना में गड़बड़ी करने वाले 53 अस्पतालों को हटाया जा चुका है और 140 करोड़ के दावे निरस्त किए गए हैं.

कैग की रिपोर्ट आने के बाद दबाव में आई सरकार

मतलब सीधे तौर पर आयुष्यमान भारत योजना से हटाए गए अस्पताल गड़बड़ी कर रहे थे. चयनित अस्पतालों ने अग्निशमन विभाग, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट और प्रदूषण नियंत्रण विभाग से भी अनुमति नहीं ली. आयुष्यमान भारत योजना का पंजीकरण कराने में काफी लोग अभी भी पीछे हैं. स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार का कहना है कि प्रदेश में कोरोना महामारी के दौरान योजना  संचालन में गड़बड़ियां देखी गई थी. स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को चिह्नित कर अब व्यवस्था ठीक कर दी है.

सवालों के जवाब दिया जा चुके हैं. आगे दोबारा गड़बड़ी होने की संभावना नहीं है. स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि आयुष्मान भारत और अटल आयुष्मान योजना में उत्तराखंड सबसे अधिक भुगतान करने वाला राज्य है. योजना का लाभ हजारों मरीजों को मिला है. कैग की रिपोर्ट का सरकार परीक्षण कर रही है. अधिकारियों को योजना संचालन का सख्ती से ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं. सरकार गड़बड़ी का खुलासा होने के बाद रिपोर्ट का अध्ययन कर कर रही है. 

UP Politics: शरद पवार के इस बयान से यूपी की राजनीति में हो सकती है बड़ी हलचल, मायावती पर कही बड़ी बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget