एक्सप्लोरर

Saharanpur News: पेड़ पर ग्लूकोस की बोतल टांगकर मरीजों का इलाज, सहारनपुर से आई हैरान करने वाली तस्वीर, पढ़ें पूरी खबर

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में स्वास्थ्य विभाग को मुंह चिढ़ाने वाली तस्वारें सामने आ रही हैं. यहां मरीजों का इलाज पेड़ के नीचे किया जा रहा है. ग्लूकोस की बोतल पेड़ पर टंगी हुई है.

Health Department Negligence in Saharanpur: झोलाछाप डॉक्टर स्वास्थ्य विभाग को पलीता लगाते नजर आ रहे हैं. झोलाछाप चिकित्सक सड़क किनारे पेड़ पर ग्लूकोस की बोतल टांगकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं, तो कहीं छप्पर के नीचे बैठकर मरीजों का इलाज करते नजर आ रहे हैं. इन झोलाछाप चिकित्सकों को ना तो कोरोना वायरस का डर है, ना डेंगू का डर है और ना ही मलेरिया का डर है. मरीज को खुली जगह में पेड़ के नीचे इलाज करते यह झोलाछाप चिकित्सक नहीं जानते कि मरीज को इंफेक्शन होगा या नहीं, उनका इससे कोई लेना देना नहीं है, उन्हें तो सिर्फ भोले भाले लोगों को ठगना आता है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इस पर कार्रवाई की बात कह रहा है.

वीडियो सामने आने के बाद जांच के आदेश 

आपको बता दें कि, बेहट थाना क्षेत्र के कलसिया क्षेत्र में एक चिकित्सक की दुकान के बाहर हैरान कर देने वाली तस्वीरें सामने आई है, जिसमें कि आप साफ तौर पर देखते हैं कि, एक झोलाछाप चिकित्सक के यहां पेड़ के नीचे ग्लूकोस की बोतल टांग कर मरीजों का इलाज करते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं हाईवे पर बनी पंचर की दुकान के अंदर भी मरीजों को लिटाकर उनका इलाज किया जा रहा है, तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह से ग्लूकोज की बोतलों को पेड़ से बांधकर इत्मीनान से मरीजों का इलाज कर रहे हैं, हालांकि इस वक्त डेंगू , मलेरिया और वायरल जैसे बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में देखने को इजाफा मिल रहा है, एक ओर स्वास्थ्य विभाग इसे काबू करने में लगा हुआ है, तो वहीं दूसरी ओर इस तरह की तस्वीरें आना अपने आप में काफी हैरान कर देने वाली है. हालांकि, इस मामले में पहले तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कुछ भी कहने से कन्नी काटते नजर आ रहे थे, लेकिन जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई उसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इसके जांच के आदेश दे दिए हैं.

सीएमओ ने कहा टीम को जांच के लिए लगाया गया

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव मांगलिक का कहना है कि, पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और एक टीम को इसके लिए लगा भी दिया गया है, जांच के बाद जो भी चीजें सामने आएंगी उस पर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें.

UP Election 2022: अवध में कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका, कांग्रेस के पूर्व सांसद कल थामेंगे सपा का दामन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget