एक्सप्लोरर

UP: कोयला सप्लाई के लिए मुरादाबाद रेल मंडल की 8 यात्री ट्रेनों को किया गया निरस्त, यात्री परेशान 

Moradabad News: मुरादाबाद (Moradabad) रेल मंडल की 8 यात्री ट्रेनों (Trains) को निरस्त कर दिया गया है.  बिजली घरों तक कोयले की निर्बाध रूप से आपूर्ति के लिए ये फैसला लिया गया है. 

Moradabad Passenger Trains Canceled: कोयले (Coal) की किल्लत को दूर करने के लिए मुरादाबाद (Moradabad) रेल मंडल की 8 यात्री ट्रेनों (Trains) को निरस्त कर दिया गया है ताकि कोयला लाने वाली माल गाड़ियों को प्राथमिकता दी जा सके. कोयले की सुगम और तीव्र गति से आपूर्ति के लिए माल गाड़ियों को प्राथमिकता दी जा रही है यही वजह हे कि 8 यात्री ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है. गर्मी में बिजली की खपत अत्यधिक बढ़ गई है, साथ ही बिजली घरों में भी कोयले की कमी हो रही है. बिजली घरों तक कोयले की निर्बाध रूप से आपूर्ति करने के लिए रेल प्रशासन की ओर से काम किया जा रहा है. कोयला ले जाने वाली माल गाड़ियों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिसके कारण 8 ट्रेनों को अग्रिम आदेश तक निरस्त करने का निर्णय लिया गया है.

इन ट्रेनों को किया गया निरस्त 
जिन 8 ट्रेनों को निरस्त किया गया है, उसको लेकर यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. हालांकि, यात्रियों को पूरी रकम रिफंड में मिलेगी. जिन यात्रियों के टिकट आईआरसीटीसी के माध्यम से बुक किए गए हैं, उनके खातों में अपने आप ही बिना कैंसिलेशन के रकम वापस आ जाएगी. बरेली प्रयागराज संगम, प्रयागराज संगम बरेली, लखनऊ मेरठ, मेरठ लखनऊ, बरेली रोजा, रोजा बरेली, काठगोदाम मुरादाबाद, मुरादाबाद काठगोदाम, इन 8 ट्रेनों को अग्रिम आदेश तक निरस्त करने का निर्णय लिया गया है.


UP: कोयला सप्लाई के लिए मुरादाबाद रेल मंडल की 8 यात्री ट्रेनों को किया गया निरस्त, यात्री परेशान 

अखिलेश यादव के बयान पर मायावती का पलटवार, बोलीं- सपा चाहती है मैं बनूं राष्ट्रपति ताकि सीएम पद का रास्ता हो साफ

बैठक में लिया गया फैसला 
इस संबंध में जानकारी देते हुए सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि, ''इस समय कुछ थर्मल पावर प्रोजेक्ट जो हैं हमारे उसमें कुछ प्रोजेक्ट ऐसे चल रहे थे जिसमें कोयला जो पावर एनर्जी के लिए बहुत जरूरी होता है. अगर कोयला नहीं पहुंचेगा टाइम से तो बहुत सारी प्रॉब्लम बढ़ जाएगी. इंडस्ट्री को, आम आदमी को,  बिजली की कटौती बढ़ जाएगी. ऐसे में एक मीटिंग रखी गई थी. रेलवे बोर्ड से लेकर हाई लेवल पर एक प्रस्ताव हो रहा है कि कुछ ऐसा किया जाए जिससे कि रस्ता मिल जाए. हेड क्वार्टर से रेलवे बोर्ड से डिवीजन से पूछा गया था कि कौन सा कोरिडोर है कौन सी ऐसी ट्रेनें हैं जिनको कुछ टाइम के लिए रोक देते हैं तो कोई समस्या ना हो, जब तक क्राइसिस हैं तो उन ट्रेनों को हटाकर माल गाड़ियां चलाई जा सकें. ऐसे में रेलवे डिवीजन में कुछ ट्रेनों को हटाकर तत्काल प्रभाव से डेट के हिसाब से उन्हें निरस्त करने की बात कही है.''

ये भी पढ़ें: 

Crime News: शामली में अपराध बेलगाम, बदमाशों ने युवक को घर के बाहर मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget