एक्सप्लोरर

Crime News: शामली में अपराध बेलगाम, बदमाशों ने युवक को घर के बाहर मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

Shamli News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शामली में बदमाशों ने पूर्व सभासद के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने हत्यारों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया है. 

Shamli Crime News: शामली (Shamli) जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के कस्बा झिंझाना के मोहल्ला ताडतला में पूर्व सभासद के बेटे की घर के बाहर ही 2 बदमाशों ने गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी. घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस (Police) ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घर के बाहर गोली मारकर हत्या करने के बाद बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है. पुलिस अधीक्षक ने हत्यारों के गिरफ्तारी के लिए कई टीम बनाकर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.

घर के बाहर मारी गोली 
बता दें कि, मामला जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के कस्बा झिंझाना के मोहल्ला ताडतला का है जहां के रहने वाले पूर्व सभासद दिलदार सैनी और उनका पुत्र विकास देर रात में दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे. घर के पास मोहल्ले के ही 2 युवक विकास से बात करने लगे, कुछ देर बाद ही दिलदार घर के अंदर चला गया. तभी बाहर को ओर से गोली की आवाज आई. पिता दिलदार ने बाहर आकर देखा तो विकास को गोली लगी हुई थी. परिजन विकास को लेकर झिंझाना के सरकारी अस्पताल पहुंचे जहां से उसे शामली के सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. यहां डॉक्टरों ने कुछ देर बाद ही विकास को मृत घोषित कर दिया. मृतक के चाचा रामकुमार ने मोहल्ले के ही हरिओम पुत्र कैलाशी और सुनील पुत्र धर्मपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है. 

पुलिस कर रही है कार्रवाई
वहीं, इस मामले में पुलिस अधिकारी ओपी सिंह का कहना है कि एक युवक को गोली मारने की जानकारी मिली थी जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है. पीड़ितों की तहरीर पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: 

अखिलेश यादव के बयान पर मायावती का पलटवार, बोलीं- सपा चाहती है मैं बनूं राष्ट्रपति ताकि सीएम पद का रास्ता हो साफ

UP Politics: समाजवादी पार्टी की इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं हुए शहजिल इस्लाम, अब उठ रहे हैं ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई

Embed widget