एक्सप्लोरर

Parliament Winter Session: BSP सांसद दानिश अली की हरकत पर भड़के लोकसभा स्पीकर, कहा- तुरंत सदन से निकल जाएं...

दानिश अली द्वारा प्लेकार्ड पहन कर सदन में आने को नियमों के खिलाफ बताते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इसे निकालने की मांग की.

Parliament Winter Session 2023: बसपा सांसद दानिश अली के प्लेकार्ड पहन कर आने पर भड़के लोक सभा स्पीकर ओम बिरला ने बसपा सांसद को तुरंत सदन से निकल जाने को कहा, लेकिन दानिश अली लगातार खड़े होकर लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते रहे.

नए संसद भवन में प्लेकार्ड बिल्कुल नहीं आने की बात कहते हुए बिरला ने दानिश अली के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए सदन की कार्रवाई को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.

सत्र के पहले दिन, सोमवार को दानिश अली द्वारा प्लेकार्ड पहन कर सदन में आने को नियमों के खिलाफ बताते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इसे निकालने की मांग की.

Parliament Winter Session: गले में तख्ती डाल संसद पहुंचे BSP सांसद दानिश अली, वीडियो वायरल, Watch

क्या है मामला?
लोक सभा स्पीकर ने इसे देखते ही बसपा सांसद दानिश अली को तुरंत सदन से निकल जाने को कहा. इस बीच दानिश अली लगातार सदन में संसद के अपमान का आरोप लगाते हुए पिछले सत्र में उन पर अभद्र टिप्पणी करने वाले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे.

लोक सभा स्पीकर ने नसीहत देते हुए कहा कि अगर आप सदन नहीं चलाना चाहते हैं तो नहीं चलेगा, लेकिन नई संसद में प्लेकार्ड बिल्कुल नहीं चलेगा.इसके बाद बिरला ने लोक सभा की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.

बता दें दानिश अली ने मांग की है कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई हो. वह गले में तख्ती डालकर पहुंचे. उस पर लिखा था- 'सांसद का अपमान, संसद का अपमान हैं. लोकतंत्र के लिए रमेश बिधूड़ी पर कार्रवाई करें.'

बता दें संसद के विशेष सत्र में लोक सभा में ‘चंद्रयान-3 की सफलता और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियां’ पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने 21 सितंबर को दानिश अली के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में बच्चों से साफ कराई स्कूल की छत, प्रिंसिपल और टीचर सस्पेंड
लखनऊ में बच्चों से साफ कराई स्कूल की छत, प्रिंसिपल और टीचर सस्पेंड
पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री
पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री
सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो
आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget