एक्सप्लोरर

Tokyo Paralympics: निशानेबाजी कोच सुभाष राणा का मसूरी पहुंचने पर जोरदार स्वागत, युवाओं को दिए मूलमंत्र

Subhash Rana on Paralympics: पैरालंपिक में निशानेबाजी कोच सुभाष राणा का मसूरी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया. सुभाष राणा ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की है.

Subhash Rana in Mussoorie: टोक्यो पैरालंपिक (Tokyo Paralympics) के निशानेबाजी गेम में 5 पदकों के साथ देश का गौरव बढ़ाने वाले कोच सुभाष राणा का मसूरी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया. इस मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सुभाष राणा का फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर अभिवादन किया. इस दौरान सुभाष राणा ने प्रेस वार्ता भी की. साथ ही उन्होंने युवाओं को मूलमंत्र भी दिया.

निशानेबाजी कोच सुभाष राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ हुआ संवाद खिलाड़ियों के साथ उनके जीवन का सबसे अनोखा अनुभव और पल था. उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि युवा नशे से दूर रहें. अगर नशे से दूर नहीं रह सकते तो अपने अंदर देशभक्ति का नशा करें जो उनके भविष्य में प्रत्येक क्षण काम आएगा. सुभाष राणा ने युवाओं धैर्य रखने का भी संदेश दिया. उन्होंने कहा कि अमुमन देखा जाता है कि आजकल युवा अपने भविष्य का लक्ष्य निर्धारित नहीं कर रहे हैं. वह लक्ष्य अगर निर्धारित हो तो उसको प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास करें और धैर्य रखें ,ना की इधर-उधर भटके.

उन्होंने कहा कि धैर्य, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छा हो तो निश्चित है कि आपको सफलता मिलेगी और लक्ष्य प्राप्त कर पाएंगे. उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं. ऐसे में किसी व्यक्ति को हार नहीं माननी चाहिए और धैर्य का परिचय देते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ते रहना चाहिए. 

उन्होंने कहा कि वह खुद पहाड़ से आए हैं और पहाड़ में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. प्रतिभाओं को निखारने के लिये उनको सही प्लेटफार्म देने के साथ सही गाइडलाइन की जरूरत है. अगर पहाड़ के खिलाड़ियों को सरकार की ओर से मदद मिल जाए तो वह भी देश में नाम हासिल कर सकते हैं. 

तैयार हो रही उत्तराखंड की खेल नीति
उत्तराखंड की खेल नीति तैयार हो रही है और उनको पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री अरविंद पांडे के नेतृत्व में प्रदेश की खेल नीति काफी प्रभावी होगी और खिलाड़ियों को उससे काफी मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि राजनीति में जाने का उनका कोई इरादा नहीं है परंतु अगर पार्टी उनको चुनाव मैदान में उतारेगी तो वह उसके लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें:

लखीमपुर खीरी कांड को लेकर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, जानें- क्या कहा

साक्षी महाराज के बिगड़े बोल- राकेश टिकैत को 'डकैत' और राहुल गांधी को कहा 'पप्पू', बोले- आएंगे तो योगी ही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget