एक्सप्लोरर

Ayodhya: पर्यटकों के लिए बुरी खबर! अयोध्या में पैराग्लाइडिंग और क्रूज की सेवाओं पर लगा ब्रेक

Ayodhya Latest News: अयोध्या में पिछले साल पैराग्लाइडिंग की शुरूआत की गई थी, लेकिन एक साल के अंदर ही पैराग्लाइंडिंग की सेवाएं बंद कर दी गई हैं. इसके साथ ही क्रूज की सेवाएं भी बंद कर दी गई है.

Ayodhya Today News: प्रभु राम की नगरी अयोध्या को धार्मिकता के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से भी विश्व के मानचित्र पर स्थापित किया जा रहा है. शायद यही वजह है कि अयोध्या के कई स्थलों पर पिकनिक स्पॉट का भी निर्माण किया जा रहा है. चाहे वह राम की पैड़ी हो या फिर गुप्तार घाट हो या सूर्यकुंड हो इन सभी स्थानों को पर्यटन की दृष्टि से सजाया और संवारा जा रहा है.

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी मंशा है कि अयोध्या धार्मिकता के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से आगे भी बढ़े, लेकिन इसी अयोध्या में बीते दिनों शुरू हुए पैराग्लाइडिंग और क्रूज की सेवाएं बंद कर दी गई. रामनगरी में न अब पैराग्लाइडिंग आसमान में उड़ रहा है और ना ही क्रूज अपनी रफ्तार भर रहा है.

एक साल पहले शरू किया गया था पैराग्लाइडिंग 

प्रदेश के पर्यटन मंत्री ने अयोध्या में क्रूज का उद्घाटन किया था, जिसके बाद कुछ दिनों तक राम भक्त क्रूज से जलविहार का आनंद ले रहे थे, लेकिन सरयू में पानी न होने की वजह से क्रूज नहीं चल पाया. अब सरयू में पानी पर्याप्त मात्रा में है इसके बावजूद क्रूज का कुछ अता पता नहीं है. तो दूसरी तरफ अयोध्या में सरयू के बालू घाट पर 1 साल पहले पैराग्लाइडिंग का शुरूआत किया गया था, जिसमें अयोध्या मंडल के मंडल युक्त गौरव दयाल ने उद्घाटन किया था.

हेलीकॉप्टर सेवा भी बंद 

15 मिनट में पैराग्लाइडिंग ₹1500 के किराए में अयोध्या आने वाले पर्यटक को आसमान से रामनगरी का दीदार कर रहे थे, लेकिन कुछ दिन बाद वह सेवा भी बंद हो गई. इतना ही नहीं कुछ दिनों तक अयोध्या में हेलीकॉप्टर की भी सेवा शुरू हुई थी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु हेलीकॉप्टर में सवार होकर ₹3000 के किराए में 15 मिनट तक आसमान से प्रभु राम के भव्य मंदिर का भी दीदार कर रहे थे, लेकिन यह सेवा भी कुछ दिनों तक ही चली उसके बाद अचानक से बंद हो गई. अब सवाल उठता है की कैसे धर्मनगरी अयोध्या धार्मिकता के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से विश्व के मानचित्र पर स्थापित होगी.

पर्यटन विभाग के उपनिदेशक ने क्या बताया?

पर्यटन विभाग के उपनिदेशक आरपी यादव ने बताया कि अयोध्या में पैराग्लाइडिंग और क्रूज की सेवा अयोध्या में जो संचालित हो रही थी. यह पर्यटन विभाग की योजना नहीं थी. इस योजना को अयोध्या विकास प्राधिकरण और नगर निगम ने अनुबंध किया था. पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि सरयू में पानी कम होने की वजह से क्रूज का संचालन नहीं हो पाया, लेकिन अब पानी पर्याप्त मात्रा में है क्रूज को चलाने के लिए एक जेट्टी की आवश्यकता होती है.

जिसका निर्माण अभी निर्माणाधीन है, जिसको पूरा होने के बाद क्रूज का संचालन शुरू किया जाएगा. पर्यटन अधिकारी ने बताया पैराग्लाइडिंग को लेकर हमें कोई जानकारी नहीं है. पैराग्लाइडिंग संचालित करने वाली कंपनी को मुनाफा या फिर घाटा हुआ होगा. इस वजह से उस कंपनी ने यहां पर सेवाएं बंद की है.

ये भी पढ़ें: बजट में अयोध्या की अनदेखी, बीजेपी चुकाएगी इसकी कीमत, फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद ने चेताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget