एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: पल्लवी पटेल ने अपने करीबी को वाराणसी से बनाया उम्मीदवार, पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Elections 2024: यूपी की वाराणसी लोकसभा सीट से पल्लवी पटेल ने पीडीएम के प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है. इस सीट से गगन प्रकाश यादव को टिकट दिया है.

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के साथ मिलकर पीडीएम मोर्चा बनाने वाली अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकसभा सीट वाराणसी में भी अपना प्रत्याशी उतार दिया है. पल्लवी पटेल ने इस सीट से गगन प्रकाश यादव को टिकट दिया है.  

गगन प्रकाश यादव अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल के करीबी नेताओं में आते हैं. जो अब पीडीएम मोर्चा की ओर से वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ ताल ठोंकते हुए दिखाई देंगे. गगन प्रकाश अपना दल (क) में प्रदेश महासचिव के पद पर हैं और वाराणसी के लोहता क्षेत्र के निवासी हैं. वहीं दूसरी तरफ़ सपा-कांग्रेस गठबंधन में ये सीट कांग्रेस पार्टी के पास है. इस सीट से कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को टिकट दिया है. 

वाराणसी में असदुद्दीन ओवैसी ने की थी जनसभा
दो दिन पहले ही इस सीट पर पीडीएम ने एक जनसभा की थी, जिसमें पल्लवी पटेल के सहयोगी और एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी शामिल हुए हैं. इस सभा में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए थे. इस दौरान ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी और सपा-कांग्रेस गठबंधन दोनों पर जमकर अपनी भड़ास निकाली थी. 

असदुद्दीन ओवैसी ने वाराणसी की सभा में भाजपा पर निशाना साधते हुए मंगलसूत्र और मुख़्तार अंसारी की मौत मामले को लेकर सराकर पर निशाना साधा था, इस दौरान उन्होंने मुख़्तार अंसारी को शहीद बताया और उसे जहर देकर मारने का का आरोप लगाया. 

पल्लवी पटेल ने बनाया पीडीएम मोर्चा

समाजवादी पार्टी से गठबंधन टूटने के बाद पल्लवी पटेल ने एआईएमआईएम के साथ गठबंधन कर पीडीएम यानी पिछड़ा, दलित और मुस्लिम मोर्चा बनाया है. पल्लवी पल्ले के पीडीएम मोर्चा को सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है. उन्होंने पूर्वांचल की कई सीटों पर पीडीएम गठबंधन से प्रत्याशी भी उतारे हैं. सपा से अलग होने के बाद से ही वो लगातार अखिलेश यादव पर तीखे हमले कर रही है.

Lok Sabha Election 2024: डिंपल यादव के समर्थन में बेटी अदिति के बाद उतरी बहन पूनम रावत, मैनपुरी में किया चुनाव प्रचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget