एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ने सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल ‘गजनवी’ का परीक्षण किया: सेना

पाकिस्तान ने सतह से सतह मार करनेवाली मिसाइल गजनवी का परीक्षण किया। इसकी मारक क्षमता 290 किलोमीटर तक है। यह परीक्षण ऐसे वक्त किया गया है कि जब जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया गया है। और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है।

इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान ने सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल ‘गजनवी’ का सफल परीक्षण किया है जो 290 किलोमीटर की दूरी तक अनेक आयुध ले जाने में सक्षम है। यह परीक्षण ऐसे समय किया गया है जब जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को भारत सरकार द्वारा खत्म किए जाने बाद नयी दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच तनाव है।

पाकिस्तान ने बुधवार को कराची हवाई क्षेत्र के तीन उड़ान मार्गों को 31 अगस्त तक के लिए बंद कर दिया जिससे संभावित मिसाइल परीक्षण की अटकलें लगाई जा रही थीं। पाकिस्तानी सेना के मीडिया प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल के ‘रात्रि प्रशिक्षण’ परीक्षण का बृहस्पतिवार को वीडियो टि्वटर पर साझा किया और कहा कि ‘गजनवी’ 290 किलोमीटर तक अनेक तरह के आयुध ले जाने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के प्रमुख और सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों ने मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए विशेषज्ञों की टीम को बधाई दी। गफूर ने कहा कि पाकिस्तानी राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी टीम की सराहना की और देश को बधाई दी। पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर पर भारत सरकार के फैसले के बाद नयी दिल्ली के साथ राजनयिक संबंधों को कमतर कर दिया था और भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित कर दिया था।

इस्लामाबाद ने नयी दिल्ली के साथ अपने व्यापार को भी निलंबित कर दिया था और ट्रेन तथा बस सेवाएं भी रोक दी थीं। भारत जोर देकर कहता रहा है कि अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाना और जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटना उसका अंदरूनी मामला है और पाकिस्तान को हकीकत स्वीकार करनी चाहिए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा चुनाव: कौन होगा सपा का तीसरा उम्मीदवार? अखिलेश आज करेंगे ऐलान
राज्यसभा चुनाव: कौन होगा सपा का तीसरा उम्मीदवार? अखिलेश आज करेंगे ऐलान
SC/ST तर्ज पर बने OBC अत्याचार निवारण कानून, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
SC/ST तर्ज पर बने OBC अत्याचार निवारण कानून, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
हापुड़ के रेस्टोरेंट में नूडल्स में निकला काला कीड़ा, मचा हंगामा
हापुड़ के रेस्टोरेंट में नूडल्स में निकला काला कीड़ा, मचा हंगामा
यूपी में बदला मौसम, आज लखनऊ समेत 33 जिलों में बारिश, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदला मौसम, आज लखनऊ समेत 33 जिलों में बारिश, IMD ने दी चेतावनी

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
JNU में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर छात्र, ये हैं मांगें
JNU में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर छात्र, ये हैं मांगें
कौन होगा ईरान का नया रक्षा मंत्री? 7 महीने बाद राष्ट्रपति ने इस नाम पर लगाई मुहर
कौन होगा ईरान का नया रक्षा मंत्री? 7 महीने बाद राष्ट्रपति ने इस नाम पर लगाई मुहर
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी, फिर ऐसे पलटी किस्मत
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी
IND vs WI: बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
जयपुर: त्योहारों से पहले बुलडोजर एक्शन, 100 अतिक्रमण जमींदोज, कारोबारियों के छलके आंसू
जयपुर: त्योहारों से पहले बुलडोजर एक्शन, 100 अतिक्रमण जमींदोज
नाइजीरिया में क्रैश हुआ मिलिट्री एयरक्राफ्ट, 32 लोगों की मौत
नाइजीरिया में क्रैश हुआ मिलिट्री एयरक्राफ्ट, 32 लोगों की मौत
टिर्री का 'बाहुबली' अवतार! बंद पड़े भारी-भरकम ट्रक को खींचा
टिर्री का 'बाहुबली' अवतार! बंद पड़े भारी-भरकम ट्रक को खींचा
Embed widget