एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर मेरठ में जन आक्रोश मार्च, व्यापारियों ने निकाला पैदल मार्च

UP News: पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर मेरठ में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला. शनिवार को पूरे शहर में स्वेच्छा से बंद का आह्वान किया गया. व्यापारियों ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही.

Meerut News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर मेरठ में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला. शनिवार को पूरे शहर में स्वेच्छा से बंद का आह्वान किया गया, जिसे व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और आम जनता का भरपूर समर्थन मिला. मेरठ के सभी प्रमुख बाजार, प्रतिष्ठान, स्कूल-कॉलेज, पेट्रोल पंप तक पूरी तरह बंद है .

शहर में सन्नाटा पसरा रहा, और सड़कों पर सिर्फ पुलिस और प्रदर्शनकारियों की मौजूदगी दिखी. बाजारों की दुकानों के शटर डाउन रहे और आम दिनों की चहल-पहल पूरी तरह गायब थी. इस बंद के जरिए मेरठ की जनता ने आतंकवाद के खिलाफ अपना गुस्सा और पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट की. डॉक्टरों की संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने भी बंद का समर्थन किया. IMA ने शनिवार को सभी ओपीडी सेवाएं बंद रखने का निर्णय लिया, हालांकि इमरजेंसी सेवाएं चालू रखी गई ताकि मरीजों को जरूरी इलाज मिल सके.

आतंकी हमले को लेकर लोगों ने निकाला आक्रोश मार्च
शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने आक्रोश मार्च निकाला और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की. हाथों में तख्तियां और झंडे लिए लोगों ने भारत माता की जय के नारों के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने सड़क पर उतरकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई.

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के निवासी शुभम द्विवेदी की मौत हो गई थी. हमले में उनकी मौत के बाद यूपी में आक्रोश फैल गया, और विभिन्न जिलों में विरोध प्रदर्शन जारी हैं.

व्यापारियों ने एकजुट होकर मृतकों को सम्मान दिया
मेरठ का यह बंद शांतिपूर्ण है, लेकिन जनता के गुस्से और दर्द को साफ तौर पर जाहिर कर रहा है. व्यापारियों ने भी एकजुटता दिखाते हुए बिना किसी दबाव के प्रतिष्ठान बंद रखे. मेरठ के बंद ने यह साफ संदेश दिया कि देश की जनता अब आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़ी है और वह मृतकों के सम्मान में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली.

यह भी पढ़ें- पहलगाम आतंकी हमले के बाद पल्लवी पटेल ने कर दी बड़ी मांग, कहा- हम चुप नहीं बैठेंगे

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget