एक्सप्लोरर

सड़क हादसे में पीएसी के हेड कांस्टेबल की मौत, भीड़ ने किया हंगामा, पुलिस ने संभाली स्थिति

सुशील स्कूटी से घर जा रहे थे। जाकिर कॉलोनी के सामने हापुड़ चुंगी के पास बस की टक्कर से सुशील नीचे गिर गए। जिसके बाद वह बस के चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मेरठ, एबीपी गंगा: हापुड़ रोड पर जाकिर कॉलोनी के सामने सड़क हादसे में पीएसी के हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। स्कूटी सवार हेड कांस्टेबल को चुनाव में फोर्स और पीठासीन अधिकारी को लाने ले जानी वाली मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट के लिए वाहन संख्या-59 ने टक्कर मारी थी। भीड़ ने जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। बस में आग लगाने का प्रयास किया। हादसे के दौरान बस खाली थी। नौचंदी और लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझाकर शांत किया।

मौके पर हो गई मौत

नौचंदी इंस्पेक्टर ने बताया कि पल्लवपुरम निवासी सुशील कुमार हापुड़ रोड स्थित 44वाहिनी पीएसी में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात थे। शुक्रवार सुबह स्कूटी सवार सुशील वाहिनी से अपने घर जा रहे थे। जाकिर कॉलोनी के सामने हापुड़ चुंगी के पास बस की टक्कर से सुशील नीचे गिर गए। जिसके बाद वह बस के चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बस ड्राइवर मौके से भाग गया।

फूट पड़ा लोगों का गुस्सा

राहगीरों और आसपास खड़े लोगों ने हंगामा कर जाम लगा दिया। कुछ लोगों ने बस में आग लगाने का प्रयास किया। दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझाकर शांत किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शिनाख्त के बाद शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया गया। वहीं घटना की सूचना 44 वाहिनी पीएसी में भी दी गई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। बस ड्राइवर पकड़ा जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 30 जनवरी तक इस ब्रांड के कपड़ों पर 25% का डिस्काउंट, सीएम ने खुद किया ऐलान
यूपी में 30 जनवरी तक इस ब्रांड के कपड़ों पर 25% का डिस्काउंट, सीएम ने खुद किया ऐलान
उत्तराखंड: राम माधव का पहला दौरा, बूथ स्तर तक संगठन की होगी समीक्षा
उत्तराखंड: राम माधव का पहला दौरा, बूथ स्तर तक संगठन की होगी समीक्षा
गांधी जयंती: देहरादून में CM धामी ने गांधी-शास्त्री को दी श्रद्धांजलि
गांधी जयंती: देहरादून में CM धामी ने गांधी-शास्त्री को दी श्रद्धांजलि
गांधी जयंती पर रामपुर पहुंचे बलदेव औलख, 2027 चुनाव पर भी बोले
गांधी जयंती पर रामपुर पहुंचे बलदेव औलख, 2027 चुनाव पर भी बोले

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात
CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर BJP बोली- बेवजह प्रोटेस्ट, RJD ने कहा- 'बापू होते तो…'
CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर BJP बोली- बेवजह प्रोटेस्ट, RJD ने कहा- 'बापू होते तो…'
अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड मेडल?
अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड मेडल?
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
'द पैराडाइज' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
'देश आपके साथ', PM मोदी ने स्मित माछर से फोन पर की बात, देखें वीडियो
'देश आपके साथ', PM मोदी ने स्मित माछर से फोन पर की बात, देखें वीडियो
'हमलावर का हुआ था ब्रेनवॉश', नेतन्याहू का फ्लाई दुबई विमान कांड पर बड़ा दावा
'हमलावर का हुआ था ब्रेनवॉश', नेतन्याहू का फ्लाई दुबई विमान कांड पर बड़ा दावा
बार-बार गर्म हो रहा फोन, तुरंत बदलें ये 5 सेटिंग
बार-बार गर्म हो रहा फोन, तुरंत बदलें ये 5 सेटिंग
बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल
बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल
Embed widget