एक्सप्लोरर

गोंडा के इस परिवार को मिलेगी मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ, माता-पिता दोनों की हुई मौत

यूपी के गोंडा में एक परिवार में पहले पिता की मौत हो गई थी, फिर मां की कोरोना से मौत हो गई. छह बच्चे अनाथ हो गये. लेकिन मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत परिवार को आर्थिक मदद दी जाएगी.

गोंडा: कोविड-19 संक्रमण के चलते पूरे प्रदेश सहित जिलों में कई मौत हो चुकी हैं, लेकिन प्रदेश सरकार उन परिवारों के लिए एक मरहम वाली योजना लेकर आई है जिसका नाम है मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना. जिसके अंतर्गत उन परिवारों को लाभ मिलेगा, जिनके परिवार के मुखिया अभिभावक माता-पिता की कोविड-19 संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है. उन परिवारों में जो छोटे बच्चे हैं, उनके जीवन यापन पढ़ने के लिए इस योजनाओं से जोड़ा गया है. जिससे वह बच्चे जीवन यापन के साथ पढ़ाई भी कर सकते हैं. एबीपी गंगा की टीम उस पात्र परिवार के पास पहुंची. कर्नलगंज विकासखंड के ग्राम मंगराइचपुरवा में ये परिवार रहता है, जिनको मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ मिलेगा और इनके परिवार की मुखिया माता का कोविड-19 संक्रमण के चलते बीते 19 मई को मौत हो चुकी है.

मां की कोरोना से हुई मौत

कर्नलगंज विकासखंड के ग्राम मंगराइचपुरवा में पीड़ित गरीब परिवार रहता है. जिसमें आज से 4 साल पहले पूरे परिवार के ऊपर से पिता का साया हट चुका है और कोविड-19 संक्रमण के चलते बीते 19 मई को मां राजकुमारी तिवारी की भी मौत हो चुकी है. अब पूरे परिवार की देखभाल करने के लिए केवल बड़े भाई के ऊपर जिम्मेदारी आ गई है. इस पूरे परिवार में 6 भाई व दो बहन हैं. इसमें से दो भाई और एक बहन है जो नाबालिग हैं और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ इन परिवार को मिल सकता है. 6 भाई 2 बहन में निरंजन राजन व माला में तीन लोग को छोड़ दिया जाए तो और लोग 21 साल से ऊपर हैं और वो किसी तरीके से परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं, लेकिन दो भाई और एक बहन जो नाबालिग हैं उनको सरकार की योजनाओं का लाभ के लिए पात्र हैं.

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना
कोविड 19 के कारण अपने दोनों माता-पिता अथवा यदि उनमें से एक ही जीवित थे तो उन्हें अथवा यदि दोनों माता-पिता नहीं है तो Legal Guardian को खो दिया हो और जो अनाथ हो गए हो. इस योजना में ऐसे बच्चों को शामिल किया जाएगा, जिन्होंने कोरोना के कारण अपने माता-पिता में से आय अर्जित करने वाले अभिभावक को खो दिया हो, प्रदेश सरकार द्वारा अदा बच्चों की देखभाल के रूपये 4000 प्रति बच्चे की दर से वित्तीय सहायता दी जाएगी. 

परिवार ने कहा ये अच्छी योजना

वहीं, एबीपी गंगा से खास बातचीत करते हुए पीड़ित परिजनों ने बताया कि अब हमारे ऊपर माता पिता का साया नहीं है. केवल बड़े भाई का ही सहारा है. अगर सरकार इस योजनाओं का लाभ हम को देती है तो यह मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना हम लोगों के लिए अच्छी रहेगी. अब हमारे भरण पोषण के लिए माता-पिता का सहारा नहीं है. हम लोग 6 भाई और दो बहन हैं. पीड़ितों ने यह भी साफ कह दिया है कि अगर इस योजना का लाभ हम लोगों को मिलता है तो सरकार की अच्छी योजना है.

ये भी पढ़ें.

Bareilly: बेटे ने लगाये सनसनीखेज आरोप, कहा-मां को पापा, भाई-भाभी ने मिलकर मार डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget