एक्सप्लोरर

उपचुनाव में सियासी फायदे की होड़ में तेज होता किसान कानून का विरोध, विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन

किसान कानून का विरोध दिनों दिन तेज होता जा रहा है. सोमवार को कांग्रेस के अलावा शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदेश में अपनी सियासी जमीन खो चुकी कांग्रेस के लिये ये मुद्दा किसी संजीवनी से कम नहीं है.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में होने हैं लेकिन उससे पहले आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. इन सीटों पर जीत के लिये सभी दल अपनी जोर आजमाइश में लगे हैं. केंद्र सरकार के किसान कानून का विरोध प्रदर्शन में सभी दल अब शामिल हो गये हैं. सोमवार को कांग्रेस और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन किया. किसान बिल पर जहां कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया तो वहीं, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया.

हालांकि पुलिस ने दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग लगाकर अलग-अलग जगहों पर रोक दिया इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई और पुलिस को लाठियां भी भांजनी पड़ी.

लखनऊ में कांग्रेस और प्रसपा का प्रदर्शन

सोमवार को एक तरफ किसान बिल को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता परिवर्तन चौक से राजभवन तक पैदल मार्च करने वाले थे, तो वहीं दूसरी तरफ शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बेरोजगारी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री आवास तक कुच करने वाले थे. लेकिन पुलिस ने दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को आगे नहीं जाने दिया. प्रसपा के कार्यकर्ताओं को पार्टी दफ्तर के बाहर ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया. कार्यकर्ता जब बैरिकेडिंग लांघ कर सीएम आवास जाने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया.

तकरीबन डेढ़ घंटे से ज्यादा वक्त तक परिवर्तन चौक पर गहमागहमी का माहौल रहा प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू पुलिस को चकमा देकर कार्यकर्ताओं के साथ अचानक परिवर्तन चौक पहुंच गए और फिर पुलिस वालों ने अजय लल्लू को हिरासत में ले लिया.

बिल के विरोध में सियासी फायदे

विपक्ष के पास किसान कानून को लेकर सरकार के खिलाफ एक मुद्दा मिल गया है और सभी दल अपने अपने तरीके से इसके सियासी फायदे लेने में जुटे हैं. राज्य में होने वाले उपचुनाव को सत्ता का सेमीफाइनल कहा जा रहा है. ऐसे में विपक्षी दलों के बीच खुद को जनता का सबसे बड़ा हितैषी दिखाने की होड़ मची है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
वाराणसी में गंगा के ऊपर गरजे राफेल-सुखोई, एयर शो की रिहर्सल देख रोमांचित हुए लोग
वाराणसी में गंगा के ऊपर गरजे राफेल-सुखोई, एयर शो की रिहर्सल देख रोमांचित हुए लोग
मुजफ्फरनगर में रावण के साथ जलेगा 15 फीट का 'कॉकरोच', जानें वजह
मुजफ्फरनगर में रावण के साथ जलेगा 15 फीट का 'कॉकरोच', जानें वजह
लखनऊ में AI सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
लखनऊ में AI सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget