एक्सप्लोरर

बजट पर बोला विपक्ष, कुछ नया नहीं, नई बोतल में पुरानी शराब

बजट पर सत्ता पक्ष और विपक्ष की प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस का कहना है कि आखिरकार सरकार ने ये हकीकत स्वीकार कर ली है कि बेरोजगारी का स्तर अबतक अपने उच्चतम स्तर पर है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। आम जनता का आम बजट संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को पेश किया। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले बजट में जहां एक तरफ उच्च आय वर्ग पर टैक्स टैक्स दरें बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया है, वहीं प्रत्यक्ष कर के स्लैब में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। मिडिल क्लास को इस बजट में राहत दी गई है। पेट्रोल-डीजल पर अतिरिक्त सेस लगाया है। आम बजट में इन तमाम प्रस्तावों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष की प्रतिक्रिया सामने आई है। विपक्ष का कहना है कि इस बजट में सरकार की तरफ से कुछ भी नया नहीं है।

प्रधानमंत्री ने की बजट की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारीफ करते हुए कहा कि ये एक ग्रीन बजट है, जिसमें पर्यावरण, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और सोलर सेक्टर पर विशेष बल दिया गया है। पिछले 5 साल में देश निराशा के माहौल को पीछे छोड़ चुका है। आज देश उम्मीदों और आत्मविश्वास से भरा हुआ है।

लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बजट की आलोचना करते हुये कहा कि पुराने वादों को ही दोहराया गया है। वे नए भारत के बारे में बात कर रहे हैं लेकिन यह बजट सिर्फ एक नई बोतल में पुरानी शराब है। नया कुछ भी नहीं है, रोजगार पैदा करने की कोई योजना नहीं है, कोई नई पहल नहीं है।

वहीं कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुये लिखा कि 'अब जब अंततः सरकार ने 45 साल की उच्चतम बेरोजगारी की हकीकत को स्वीकार कर लिया है, तो बजट 2019 के जरिए देश में रोजगार सृजन के लिए एक विस्तृत योजना की जरूरत है। इससे जीएसटी और नोटबंदी के विपरीत प्रभावों से निपटने में मदद मिलेगी।'

पूंजीपतियों की मदद करनेवाला बजट: मायावती

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने कहा, 'यह बजट प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा देकर कुछ बड़े-बड़े पूंजीपतियों व धन्नासेठों की ही हर प्रकार से मदद करने वाला है, जिससे दलितों व पिछड़ों के आरक्षण की ही नहीं बल्कि महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, किसान व ग्रामीण समस्या और भी जटिल होगी। देश में पूंजी का विकास भी इससे संभव नहीं है।'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget