एक्सप्लोरर

राजभर का बड़ा आरोप, दलितों-अल्पसंख्यकों को कोरोना के नाम पर गरीब बनाने की कोशिश कर रही बीजेपी

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अध्यक्ष ओपी राजभर ने कहा, ‘‘बीजेपी गरीबों, कमजोर, पिछड़े ,दलित और अल्पसंख्यक को कोविड के नाम पर गरीब बनाने की कवायद कर रही है.’’

बलिया. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी को आड़े हाथ लिया है. उन्होंने कहा कि ‘’बीजेपी झूठों की पार्टी है और वह किसानों की नहीं बल्कि अडानी और अंबानी की चौकीदारी कर रही है.’’ बलिया जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र में गुरुवार को पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने आए राजभर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘’हम कोरोना को नहीं मानते हैं. सर्दी या खांसी ये बहुत पुरानी बीमारी है. जब कोविड-19 की दवाई बनी नहीं तो 98 फीसदी रोगी कैसे ठीक हो जा रहे हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी गरीबों, कमजोर, पिछड़े ,दलित और अल्पसंख्यक को कोविड के नाम पर गरीब बनाने की कवायद कर रही है.’’

शाह की रैली पर साधा निशाना राजभर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा, ‘’गृह मंत्री के पश्चिम बंगाल की रैली को देख लीजिए. रैली में कहीं कोई मास्क पहनते दिखाई नहीं दिया. बिहार विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश के विधानसभा उप चुनाव में भी यही दृश्य दिखाई दिया.’’ उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कोरोना नहीं है और चुनाव खत्म होते ही कोरोना की चर्चा शुरू हो जाती है.

"बौखलाए हुए हैं विरोधी दल" वहीं, सुभासपा के एआईएमआईएम के साथ गठबंधन और उत्तर प्रदेश को पाकिस्तान बनाने के आरोप पर उन्होंने कहा, ‘‘आज ओमप्रकाश राजभर के साथ ओवैसी आ गए हैं तो सारी पार्टियां बौखलाई हुई हैं, क्योंकि 22 फीसदी वोट ओवैसी का है और आठ फीसदी वोट पूर्वांचल में ओमप्रकाश राजभर का है. हमारे साथ भागीदार संकल्प मोर्चा है, जिसका वोट 43 फीसदी है.’’

ये भी पढ़ें:

यूपीए के कार्यकाल में सबसे ज्यादा किसानों ने की आत्महत्या, मोदी राज में खुश हैं किसान : योगी आदित्यनाथ

बागपत: नरेश टिकैत की सरकार को चेतावनी, ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे किसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुशासन में यूपी बना रोल मॉडल, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने की तारीफ
सुशासन में यूपी बना रोल मॉडल, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने की तारीफ
'सही पद पर सही अधिकारी होगा तैनात, कार्य प्रदर्शन को जोड़ा जाएगा एसीआर'- CM योगी
'सही पद पर सही अधिकारी होगा तैनात, कार्य प्रदर्शन को जोड़ा जाएगा एसीआर'- CM योगी
'अखिलेश की 'चचा' से नहीं बनी बात, ओवैसी पड़े भारी', आजम खान से मुलाकात पर राजभर का तंज
'अखिलेश की 'चचा' से नहीं बनी बात, ओवैसी पड़े भारी', आजम खान से मुलाकात पर राजभर का तंज
लखनऊः किसानों के साथ महापंचायत पर बैठे राकेश टिकैत, गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग
लखनऊः किसानों के साथ महापंचायत पर बैठे राकेश टिकैत, गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget