एक्सप्लोरर

आजम खान के रिसॉर्ट पर चलेगा सरकार का बुलडोजर, प्रशासन ने बताया अवैध निर्माण

रामपुर से सांसद आजम खान की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं. अब रामपुर विकास प्राधिकरण ने उनके रिसॉर्ट को अवैध निर्माण घोषित किया है. यही नहीं, जेल में बंद उनकी पत्नी को नोटिस भेजा गया है.

रामपुर. सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर के सांसद आज़म खान के साम्राज्य पर भी अब यूपी सरकार का बुलडोज़र चलने वाला है. मुख्तार अंसार और अफजाल अंसारी जैसे बाहुबली नेताओं के बाद अब लगता है यूपी में आज़म खान के रामपुर में फैले साम्राज्य के अवैध निर्माण पर कार्रवाई होना तय है. इसके लिए रामपुर विकास प्राधिकरण ने पूरी तैयारी कर ली है. आज़म खान के हमसफ़र रिसॉर्ट को पन्द्रह दिन में ध्वस्त करने का नोटिस आज़म खान की पत्नी तन्जीन फातिमा को सीतापुर जेल में भेज दिया है, ताकि वह इस रिसॉर्ट को खुद ध्वस्त करा दें, अन्यथा फिर रामपुर विकास प्राधिकरण इसको तोड़ने की कार्रवाई करेगा और खर्चा भी वसूलेगा.

ग्रीन बैल्ट के हिस्से पर बना अवैध निर्माण

रामपुर विकास प्राधिकरण के मुताबिक रामपुर के पसयापुर शुमाली में आज़म खान का आलीशान ''हमसफर रिसॉर्ट'' बिना नक्शा पास कराए बनाया गया है, जो 30 मीटर चौड़ाई की ग्रीन बैल्ट में बना हुआ है. रिसॉर्ट का जो नक्शा आज़म खान की पत्नी ने प्रस्तुत किया है, वह जिला पंचायत के द्वारा पास किया गया था जो गैरकानूनी तरीके से पास किया गया था, जिसे निरस्त कर दिया गया है. अब इस निर्माण को अवैध मानते हुए इसके ध्वस्त करने के आदेश दे दिए हैं.

सीतापुर जेल भेजा गया नोटिस

रामपुर विकास प्राधिकरण ने सीतापुर जेल में बंद आज़म खान की पत्नी तन्जीन फातिमा को तामील कराने के लिए नोटिस सीतापुर जेल के जेल अधीक्षक को भेज दिया है. जिसमे नोटिस तामील होने के 15 दिन के भीतर अवैध निर्माण ध्वस्त करने का आदेश दिया गया है. अगर अवैध निर्माण नहीं हटाया गया तो फिर रामपुर विकास प्राधिकरण इसे ध्वस्त कर देगा. अब देखना होगा कि आज़म खान के इस हमसफर रिसॉर्ट पर कब यूपी सरकार का बुलडोज़र चलता है.

ये भी पढ़ें.

उत्तर प्रदेश सरकार ने चार आईपीएस अफसरों के तबादले किये, पढ़ें कौन कहां गया

यूपी: श्रावस्ती में मुहर्रम और गणेश पूजा को लेकर हाई अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर में दशहरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 37 जगहों पर होगा रावण दहन
रामपुर में दशहरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 37 जगहों पर होगा रावण दहन
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget