एक्सप्लोरर

UP News: योगी सरकार ने इस फेलोशिप प्रोग्राम का किया शुभारंभ, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से पहले जान लें शर्तें

CM Fellowship Program: रोजगार के नए अवसरों को पैदा करने के लिए ‘आकांक्षी नगर योजना’ को मंजूरी मिली थी. सीएम फेलोशिप प्रोग्राम का रजिस्ट्रेशन से पहले आवेदक शर्तें और पात्रता जान लें.

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने आकांक्षी विकास खंड की तर्ज पर अब आकांक्षी नगरों में भी सीएम फेलोशिप प्रोग्राम (CM Fellowship Program) की शुरुआत कर दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के निर्देश पर नगरीय विकास विभाग ने आकांक्षी नगर योजना के तहत 4 दिसंबर 2023 से सीएम फेलोशिप प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत की है. उत्तर प्रदेश आकांक्षी नगर योजना जैसी विकास परियोजना शुरू करने वाला देश का पहला राज्य है.

सीएम फेलोशिप प्रोग्राम की शुरुआत

अब इस पहल के साथ ही, युवाओं और नागरिकों को नगरीय विकास, योजना, प्रबंधन और मॉनिटरिंग में सक्रिय भागीदार बनाने का मौका देनेवाला उत्तर प्रदेश देश में अव्वल हो गया है. गौरतलब है कि योगी कैबिनेट ने हाल ही में 20 हजार से एक लाख तक की आबादी वाले 100 छोटे शहरों में मूलभूत शहरी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक संरचना के क्षेत्र में सुधार करते हुए रोजगार के नए अवसरों के सृजन के लिए ‘आकांक्षी नगर योजना’ को मंजूरी दी थी. 

देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की आकांक्षी नगर योजना के तहत सीएम फेलोशिप प्रोग्राम महत्वपूर्ण कार्ययोजना है. इससे शहरी विकास, योजना, प्रबंधन और मॉनिटरिंग में युवाओं को सक्रिय रूप से शामिल किया जाएगा. यह अवसर नागरिकों को आत्मनिर्भर विचार, नवाचार और विकास में योगदान करने की शक्ति प्रदान करता है, जो प्रगति और विकास में सकारात्मक परिणामों की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं.

आवेदक जान लें योग्यता और शर्तें

यही नहीं बेहतर प्रदर्शन वाले सफल फेलोज को सरकारी क्षेत्र में प्लेसमेंट का अवसर मिल सकता है. सीएम फेलोशिप प्रोग्राम साझेदारी और कौशल विकास का एक नया अवसर प्रदान करते हुए, उत्तर प्रदेश के नगरीय विकास में अहम भूमिका निभाएगा. 

सीएम फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदक को संबंधित क्षेत्र में स्नातक या उच्चतर डिग्री होनी चाहिए. अधिकतम आयु 40 वर्ष, हिंदी और अंग्रेजी में निपुण और कंप्यूटर के साथ सूचना और संचार प्रौद्योगिकी पर काम करने की योग्यता भी शर्त है. 

Ayodhya Ram Mandir: राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में बढ़ी इस सामान की डिमांड, 10,000 रुपये तक है दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम
रक्षामंत्री के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, 'विपक्ष से सवाल तो पूछ रहे हैं लेकिन...'
रक्षामंत्री के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, 'विपक्ष से सवाल तो पूछ रहे हैं लेकिन...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget