एक्सप्लोरर

Uttarakhand: उत्तराखंड में बिजली की कमी होगी दूर? तेजी से काम कर रहा ONGC, विदेश से मिलेगा सहयोग

Uttarakhand News: उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य में बिजली की कमी दूर करने के लिए ओएनजीसी तेजी से काम कर रहा है. ओएनजीसी की इस कोशिश के बाद राज्य में बिजली की कमी दूर हो सकती है. 

Uttarakhand News: उत्तराखंड में जियोथर्मल एनर्जी से बिजली उत्पादन की संभावनाओं पर तेजी से काम हो रहा है. तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने राज्य में जियोथर्मल एनर्जी के उपयोग से बिजली उत्पादन का प्रस्ताव दिया है. लद्दाख की पुगा घाटी में 1 मेगावाट का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने के बाद ओएनजीसी अब उत्तराखंड में इसी मॉडल को लागू करना चाहता है. इसके लिए राज्य सरकार से बातचीत जारी है.

जियोथर्मल एनर्जी को लेकर उत्तराखंड सरकार ने आइसलैंड के साथ सहयोग का रास्ता भी साफ कर दिया है. आइसलैंड अपनी तकनीक और विशेषज्ञता से उत्तराखंड में जियोथर्मल एनर्जी स्रोतों का अध्ययन करेगा. वाडिया इंस्टीट्यूट और गढ़वाल विश्वविद्यालय के शोध में पहले ही स्पष्ट हो चुका है कि राज्य के पहाड़ों की गहराई में मौजूद तापमान बिजली उत्पादन के लिए उपयोगी हो सकता है.

जियोथर्मल एनर्जी की खोज को मिली मंजूरी
हाल ही में उत्तराखंड की एक टीम ने आइसलैंड का दौरा किया था. इसके बाद आइसलैंड सरकार ने जियोथर्मल एनर्जी स्रोतों का अध्ययन करने के लिए स्वीकृति दी है. अध्ययन की प्रक्रिया को गति देने के लिए विदेश मंत्रालय और गैर-परंपरागत ऊर्जा स्रोत मंत्रालय से हरी झंडी मिल चुकी है. अब वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने भी इस संबंध में राज्य से कुछ जानकारियां मांगी थीं, जो सरकार ने उपलब्ध करा दी हैं.

ऊर्जा सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि सभी अनुमतियां दिसंबर या जनवरी तक मिलने की संभावना है. इसके बाद आइसलैंड सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे. यह एमओयू जियोथर्मल एनर्जी विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम होगा.

लद्दाख के बाद उत्तराखंड ओएनजीसी कर रहा प्रयास
ओएनजीसी के प्रस्ताव पर भी राज्य सरकार गहन विचार कर रही है. कंपनी ने लद्दाख के बाद उत्तराखंड में जियोथर्मल एनर्जी के जरिये बिजली उत्पादन की इच्छा जाहिर की है. लद्दाख में चल रहे पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद उत्तराखंड में भी इसी दिशा में काम किया जाएगा.

जियोथर्मल एनर्जी को साफ, स्थायी और पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा स्रोत माना जाता है. उत्तराखंड के दूर-दराज और पर्वतीय क्षेत्रों में बिजली की समस्या को दूर करने के लिए यह तकनीक बेहद उपयोगी साबित हो सकती है. सरकार और ओएनजीसी का यह प्रयास राज्य के ऊर्जा क्षेत्र को एक नई दिशा देने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार होगा.

ये भी पढ़ें: अल्मोड़ा के स्कूल में जर्मन भाषा लिखना-बोलना सीख रहे बच्चे, Germany से आई हैं मैडम कारमेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में हर की पौड़ी पर नहीं दिखेगी गंगा की धारा, गंगनहर बंद
हरिद्वार में हर की पौड़ी पर नहीं दिखेगी गंगा की धारा, गंगनहर बंद
उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
'युवा पीढ़ी में ये संदेश...', कॉकरोच का पुलता फूंकने पर बोले योगी के मंत्री
'युवा पीढ़ी में ये संदेश...', कॉकरोच का पुलता फूंकने पर बोले योगी के मंत्री
देवरिया में दर्दनाक हादसा, झोपड़ी में आग लगने से बच्ची समेत तीन की मौत
देवरिया में दर्दनाक हादसा, झोपड़ी में आग लगने से बच्ची समेत तीन की मौत

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
Pickle Storage Tips: सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
Embed widget