एक्सप्लोरर

प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर लागू रहेगा एकल दिशा प्लान, श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम

UP News: प्रयागराज रेलवे मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि महाकुंभ में तीर्थयात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इसलिए रेलवे ने एकल दिशा प्लान को अगले आदेश तक लागू रखने का निर्णय लिया है.

Prayagraj News: महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रयागराज रेलवे प्रशासन ने एकल दिशा प्लान लागू रखने का फैसला किया है. अब अगले आदेश तक यात्रियों का प्रवेश केवल सिटी साइड (प्लेटफार्म नंबर 1) से ही होगा, जबकि निकास सिविल लाइंस साइड (प्लेटफार्म नंबर 6 और 10) से किया जाएगा. तीर्थयात्रियों की सुरक्षित और सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने यह विशेष प्रबंध किए हैं.

रेलवे के अनुसार अब तक 42 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं और महाकुंभ में भीड़ लगातार बढ़ रही है. ऐसे में यात्रियों को स्टेशन परिसर में प्रवेश और निकास के दौरान किसी भी असुविधा से बचाने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है.

प्रयागराज रेलवे मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि महाकुंभ में तीर्थयात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इसलिए रेलवे ने एकल दिशा प्लान को अगले आदेश तक लागू रखने का निर्णय लिया है.

प्रवेश:- यात्रियों को स्टेशन परिसर में केवल सिटी साइड (प्लेटफार्म नंबर 1) से ही प्रवेश मिलेगा.
निकास:- यात्रियों का निकास सिविल लाइंस साइड (प्लेटफार्म नंबर 6 और 10) से होगा.
सुरक्षा और सुविधा: स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं.
यात्रियों को कलर कोडेड टिकट के आधार पर आश्रय स्थलों से प्लेटफार्म पर भेजा जाएगा.

रेलवे ने स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए किए खास इंतजाम

तीर्थयात्रियों को कलर कोडेड टिकट और आश्रय स्थलों के माध्यम से प्लेटफार्म तक पहुंचाया जाएगा.
आश्रय स्थल यात्रियों के गंतव्य स्टेशनों के आधार पर अलग-अलग बनाए गए हैं, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके.
अस्थायी टिकट काउंटर, शौचालय और ठहरने की व्यवस्था की गई है.
आरक्षित टिकट वाले यात्रियों के लिए प्रवेश गेट संख्या 5 निर्धारित किया गया है.
यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी ट्रेन के निर्धारित समय से काफी पहले स्टेशन पहुंचें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके.

ट्रैफिक प्रबंधन के लिए पुलिस का सहयोग

रेलवे प्रशासन ने सिविल पुलिस के सहयोग से शहर में टैक्सी, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को निर्देश दिया है कि वे तीर्थयात्रियों को रेलवे स्टेशन पर लाने के लिए एकल दिशा प्लान का पालन करें. इससे शहर में यातायात जाम और स्टेशन परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति से बचा जा सकेगा.

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम

महाकुंभ को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों से निगरानी बढ़ा दी गई है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने और भीड़ से बचने के लिए सहयोग करने की अपील की है. महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण रेलवे का यह एकल दिशा प्लान तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभाएगा.

AMU में बीफ बिरयानी के नोटिस पर मचा बवाल, हंगामे के बाद अब प्रशासन ने दी सफाई

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget