एक्सप्लोरर

Omicron- इस नए वैरिएंट से जुड़े जेहन में उभरने वाले 5 सवालों का जानिए सटीक और सही जवाब, यहां देखें डिटेल्स

Omicron Variant Updates: डब्ल्यूएचओ (WHO) ने इसे चिंताजनक जरूर बताया है. इस नए वैरिएंट को लेकर लगातार कई तरह की बातें भी सामने आ रही हैं. तमाम सवालों के जवाब पढ़ें.

Omicron Variant: कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) ने हर किसी की चिंता बढ़ा दी है. कोरोना की दो लहर के बाद अब देश-दुनिया में इस संक्रमण को रोकने की कोशिश हो रही है. अबतक इस वैरिएंट के बारे में विशेषज्ञों को ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, लेकिन डब्ल्यूएचओ (WHO) ने इसे चिंताजनक जरूर बताया है. इस नए वैरिएंट को लेकर लगातार कई तरह की बातें भी सामने आ रही हैं कि यह खतरनाक है, अब तक भारत में कितने केसेज मिले हैं, इस खबर में आपको ऐसे ही तमाम सवालों के जवाब हम देने वाले हैं.

क्या कोरोना का कोई नया वैरिएंट मिला है?

देखिए, कोरोनावायरस को लगातार यह चेतावनी दी जा रही थी कि तीसरी लहर आ सकती है. इस पर काबू पाने के लिए भारत में स्वास्थ्य विभाग (केंद्र, राज्य) की ओर से लगातार तैयारी भी की जा रही है. अभी जिस नए वैरिएंट की बात की जा रही है उसका नाम ओमिक्रोन है. इस नए वैरिएंट के आने के बाद कई राज्यों में अलर्ट जारी है. एयरपोर्ट और तमाम जगहों पर जांच की जा रही है.  

यह भी पढ़ें- Omicron Variant: ओमिक्रोन मामलों पर कर्नाटक सरकार सख्त, मॉल, सिनेमाघरों में प्रवेश के लिए पूर्ण टीकाकरण अनिवार्य

क्या ओमिक्रोन ज्यादा तेजी से फैलता है?

क्या ओमिक्रोन डेल्टा से ज्यादा खतरनाक है? इसका जवाब स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि ओमिक्रोन वैरिएंट 5 गुना ज्यादा तेजी से फैल सकता है. 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना में इस वैरिएंट को दर्ज किया गया और 26 नवंबर को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे वैरिएंट ऑफ कंसर्न बताया है. हालांकि, किस स्तर पर मामले बढ़ेंगे और रोग की गंभीरता को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, “भारत में टीकाकरण की तीव्र गति और डेल्टा स्वरूप के प्रभाव को देखते हुए इस रोग की गंभीरता कम रहने की उम्मीद है. हालांकि, वैज्ञानिक साक्ष्य अब तक नहीं आए हैं.’’

क्या वैरिएंट के केसेज भारत में मिले हैं?

भारत में कोरोना की तीसरी लहर का नाम सुनते ही लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं. राज्य और हवाई अड्डों पर जारी अलर्ट अलर्ट को देखकर लोगों को यह लग रहा है कि यह नया वैरिएंट कई राज्यों में पहुंच चुका है, लेकिन हम बता दें कि भारत में ओमिक्रोन वैरिएंट के मात्र दो केस ही मिले हैं. सिर्फ कर्नाटक में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के दो मामले सामने आए हैं.  

किस देश में सबसे पहले मिला यह वैरिएंट?

यह वैरिएंट सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में सामने आया था और अब कई देशों से इसके मामले सामने आ रहे हैं. 24 नवंबर 2021 को पहली बार ओमिक्रोन के बारे में रिपोर्ट किया गया था. दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री जो फाहला ने कहा है कि कोरोना का ये नया वैरिएंट (ओमिक्रोन) ज्यादा संक्रामक हो सकता है. अबतक किए गए शोध के अनुसार नया स्ट्रेन डेल्टा और कोरोना के अन्य वेरिएंट के मुकाबले काफी अलग है. इसमें कई सारे बदलाव देखे गए हैं. उनका मानना है कि दूसरे वैरिएंट के मुकाबले ओमिक्रोन ज्यादा तेजी से फैलता है.

यह भी पढ़ें- Amit Shah Rajasthan Visit: अमित शाह आज से राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर, BSF के 57वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

भारत में Omicron वैरिएंट के संदिग्ध मरीजों की संख्या कितनी है?

भारत में ओमिक्रोन के संदिग्ध मरीजों की कुल संख्या की बात करें तो इसका सही आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है. हर दिन संदिग्ध मरीज मिल रहे हैं. जयपुर में नौ, महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के संदिग्ध मरीजों की संख्या 28 बताई जा रही है. वहीं अभी दिल्ली में कुछ मरीज मिले हैं. कहा जा रहा है कि उन्हें एलएनजेपी में भर्ती कराया गया है. वहीं अन्य जगहों से जहां भी संदिग्ध आ रहे हैं सबकी टेस्टिंग की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Cyclone Jawad: चक्रवात ‘जवाद’ को लेकर ओडिशा, आंध्र प्रदेश, बंगाल तैयार, NDRF ने तैनात की टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Varanasi News: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
वाराणसी: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी
Mahoba News: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
महोबा: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget