एक्सप्लोरर

UP Politics: अंबेडकरनगर में ओपी राजभर बोले- 'मैं गुंडा और नेता दोनों हूं, सारे मुझे सलाम करते हैं'

UP Politics: राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी तीसरे मोर्चे में ऐसे लोगों को शामिल कर रही है जिनका यूपी में अपना कोई जनाधार नहीं है. ममता बनर्जी, केसीआर और लालू यादव यूपी में वोट नहीं दिला सकते.

Om Prakash Rajbhar News: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले बयानबाजियों को दौर शुरू हो गया है. एक तरफ बीजेपी (BJP) सभी 80 सीटों पर जीतने का दावा कर रही है तो वहीं अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) बिना कांग्रेस (Congress) ने नया मोर्चा बनाने में जुटे हैं. इस बीच सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने सपा अध्यक्ष की कोशिशों को बेकार बताया है. उन्होने कहा कि अखिलेश तीसरे मोर्चे में ऐसे लोगों को शामिल कर रहे हैं जो बीजेपी को जिताने का काम कर रहे हैं. वहीं उन्होंने खुद को प्रदेश का सबसे बड़ा गुंडा भी बताया. 

मंगलवार को अंबेडकर नगर पहुंचे सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकास राजभर ने पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष पर अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वो तीसरे मोर्चे में ऐसे लोगों को शामिल कर रहे हैं जो भाजपा को जिताने का काम कर रहे है और मुसलमानों को गुमराह कर रहे है. राजभर ने कहा कि ममता बनर्जी, केसीआर और लालू यूपी में आकर कितना वोट दिला पाएंगे. जिसके पास वोट है उसके पास नही जाएंगे. ये लोग भाजपा को जिताने के लिए तीसरे मोर्चे की बात कर रहे है.

सपा के तीसरे मोर्चे पर कही ये बात

राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी तीसरे मोर्चे में ऐसे लोगों को शामिल कर रही है जिनका यूपी में अपना कोई जनाधार नहीं है. ममता बनर्जी, केसीआर और लालू यादव यूपी में वोट नहीं दिला सकते हैं. अखिलेश 80 सीट जीतने का सपना देख रहे है वो भी ऐसे लोगों के भरोसे जिनका यूपी में वोट ही नहीं है, लेकिन जिनके पास वोट है उनसे समझौता नहीं कर रहे हैं. बिना वोट वालो से समझौता कर रहे है.

दरअसल ओम प्रकाश राजभर अंबेडकरनगर के बन्दीपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने आए थे. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि "पूरे प्रदेश के गुंडे ओम प्रकाश राजभर को सलाम करते है, इसलिए उनसे बड़े गुंडे हम है." उन्होंने कहा "मैं गुंडा और नेता दोनों हूं, जिसका जो नजरिया है उस नजरिये से देखता है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: मायावती के वोट बैंक पर अखिलेश यादव का बड़ा दांव, बीजेपी को हराने का नया फॉर्मूला बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget