एक्सप्लोरर

जातीय जनगणना पर ओम प्रकाश राजभर का दावा, बताया- कौन कराएगा ये काम?

Om Prakash Rajbhar: यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जातीय जनगणना के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी और दावा किया कि जातीय जनगणना पीएम मोदी के नेतृत्व में ही होगी.

Om Prakash Rajbhar: देश की सियासत में इन दिनों जातीय जनगणना का मुद्दा छाया हुआ है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार इसे लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं. इस बीच जातीय जनगणना पर एनडीए के सहयोगी और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा जातीय जनगणना सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही करवा सकते हैं. 

ओम प्रकाश राजभर ने इस दौरान सपा, कांग्रेस और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग अब जातीय जनगणना की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें वोट चाहिए. उन्होंने कहा कि जब इन राजनीतिक दलों की सरकारें थी तब जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई गई. उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने लंबे समय तक पिछड़ों को लूटा है. जातीय जनगणना पीएम मोदी के नेतृत्व में ही होगी. 

जातीय जनगणना के मुद्दे पर बोले राजभर
कैबिनेट मंत्री ने कहा- "हम 22 साल से कह रहे हैं और आज भी कह रहे हैं कि जब विपक्ष सत्ता में होता है तब उसे जाति जनगणना, सबको समान अधिकार देने की परवाह नहीं होती. सत्ता से बाहर होने के बाद इन्हें सब याद आता है क्योंकि इन्हें वोट लेना होता है. इनसे अच्छे तो नीतीश कुमार जी है जिन्होंने सत्ता में रहते हुए करवा दी थी और इन लोगों ने क्या किया. सपा-बसपा कांग्रेस ने सरकार में रहते हुए क्या किया, उन्होंने जातिगत जनगणना क्यों नहीं कराई.

राजभर ने दावा किया कि जातिगत जनगणना NDA गठबंधन, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कारएगा, हम कई बार इस बात को कह चुके हैं. प्रधानमंत्री मोदी ही जातिगत जनगणना कराएंगे, यह और किसी के बस का नहीं है.  

बता दें कि जातीय जनगणना के मुद्दे पर बीजेपी बुरी तरह घिरती हुई नजर आ रही है. एक तरफ जहां इंडिया गठबंधन समेत कई विपक्षी दल इसकी हिमायत कर रहे हैं तो वहीं ख़ुद बीजेपी के अंदर कई ऐसे नेता है जो इसका समर्थन करते हैं. यही नहीं बीजेपी के कई सहयोगी, फिर चाहे वो सुभासपा हो या अपना दल और निषाद पार्टी ये दल भी जातीय जनगणना कराने की मांग करते हैं. 

आरएसएस ने इस बात पर जताई चिंता
वहीं दूसरी तरफ केरल के पलक्कड़ में हुई आरएसएस की बैठक में संघ की ओर से भी बयान आया है. संघ ने कहा कि जातिगत जनगणना से कोई आपत्ति नहीं है. मगर आंकड़ें का इस्तेमाल लोगों के कल्याण के लिए होना चाहिए, ना कि चुनावी फायदे के लिए राजनीतिक औजार के तौर पर इसका इस्तेमाल किया जाए.

UP News: यूपी सरकारी के कर्मचारियों को मिली राहत! सरकार ने दिया एक और मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget