एक्सप्लोरर

'100 रुपये अपने पास ही रखें..', जन्मदिन पर अखिलेश यादव के बयान पर भड़के ओम प्रकाश राजभर, किया तीखा पलटवार

Om Prakash Rajbhar ने अखिलेश यादव के सौ रुपये वाले बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि सत्ता में जाने के बाद उनकी कमाई बंद हो गई है, इसलिए अब वो सौ रुपये की बातें कर रहे हैं.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के जन्मदिन पर सौ रुपये देने की बात कही, जिसे लेकर सियासत गरमा गई है. सपा मुखिया के इस जवाब पर ओम प्रकाश राजभर ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि मुझे उनकी शुभकामनाओं की जरुरत नहीं है. वो अपने सौ रुपये अपने पास ही रखें. 

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए ओम प्रकाश राजभर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बड़ी पोस्ट लिखी और कहा कि 'समाजवादी पार्टी को सिर्फ पैसा ही दिखाई देता है. सपा सरकार में पैसों की लूट-खसोट करते रहे, इसलिए आज भी जन्मदिन की शुभकामनाएं देने की जगह पैसों के आधार पर बातें कर रहे हैं. 

सत्ता से दूर हुए साढ़े आठ साल बीत चुके हैं, कमाई का रास्ता बंद हो गया है, इसलिए अब ₹100 की बात कर रहे हैं. अगर सत्ता में बने रहते तो करोड़ों-अरबों से नीचे बात ही नहीं करते.
ईश्वर करे जनता के पैसों से महलों में ऐश करने वाले अब पाई-पाई का हिसाब रखें. 

मेरे जन्मदिन पर अखिलेश यादव जी की शुभकामनाओं की मुझे कोई जरूरत नहीं है। हमारे शुभ की कामना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृहमंत्री अमित शाह जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कर रहे हैं, जो वास्तव में जनता के लिए सोचते हैं. जनता के हित में काम करने वाले नेताओं की शुभकामनाएं मेरे लिए काफी हैं.

समाज को बांटने की राजनीति करने वाले अपनी शुभकामनाएं और अपना ₹100 अपने पास ही रखें. हमारे पास पैसा भले न हो. लेकिन, ईमानदारी और जनता की सेवा का संकल्प है. हां, इतना जरूर है कि अगर कभी अखिलेश यादव जी को बुरे वक्त में जरूरत पड़ी तो हम अपने खेत से निकलने वाले अनाज और सब्ज़ी की मदद देने से पीछे नहीं हटेंगे, क्योंकि हमारी संस्कृति मदद करने की है, दिखावा करने की नहीं.' 

जानें- अखिलेश यादव ने क्या कहा था?

बता दें कि सोमवार को लखनऊ में पत्रकारों से बात करते हुए ये बात कही थी. पत्रकारों ने जब उनसे सवाल किया कि आज ओम प्रकाश राजभर का जन्मदिन है, इस पर आप कुछ कहेंगे तो अखिलेश यादव ने बेरुखी से कहा कि मैं क्या करूं..जन्मदिन उनका है तो मैं इसके लिए क्या करूं..सौ रुपये से काम चलता है तो भिजवा दें. हम तो 100 रुपये ही देते हैं चाहे जिनका जन्मदिन हो. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget