एक्सप्लोरर

UP Politics: बीजेपी के लिए मुश्किल बन रहे ओम प्रकाश राजभर! अब जातिगत जनगणना को लेकर दिया बड़ा बयान

OP Rajbhar: सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर सावधान यात्रा को गाजीपुर लेकर पहुंचे हैं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कई बड़ी बातें कहीं. राजभर ने कहा कि वह 20 साल से इस मुद्दे को गर्मा रहे हैं.

OP Rajbhar: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने जातिवार जनगणना की मांग को लेकर सहयोगी दलों को साथ सावधान यात्रा की शुरुआत की थी. 26 सितंबर से शुरू हुई यह यात्रा उत्‍तर प्रदेश के सभी 75 जिलों से गुजरते हुए 27 अक्टूबर को बिहार की राजधानी में संपन्न होगी. शुक्रवार, 21 अक्टूबर को यह यात्रा गाजीपुर के मोहम्मदाबाद तहसील के भदेसर गांव पहुंची. यहां पर ओपी राजभर ने अपने कार्यकर्ताओं को यह बताने की कोशिश की कि जातिवार जनगणना क्यों जरूरी है. 

वहीं, मीडिया से बात करते हुए सुभासपा प्रमुख ने बताया कि साल 1931 में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चाहने से जातिवार जनगणना हुई. उसके बाद बाबा साहब ने संविधान में यह व्यवस्था बनाई कि हर 10 साल पर जनगणना होगी. राजभर का कहना है कि मौजूदा सरकार में बैठे लोगों को इस बात का एहसास नहीं है कि जातिवार जनगणना क्यों जरूरी है. ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि वह 20 साल से इस मुद्दे को गर्माते-गर्माते 2022 के चुनाव में सावधान यात्रा कर रही है. उनका कहना है कि यह जातिवार जनगणना जरूर होगी और यही भारतीय जनता पार्टी की सरकार कराएगी. 

यह भी पढ़ें: UP Politics: लखनऊ में बैठक से पहले BSP ने इस फैसले के जरिए दिया बड़ा संदेश, यूपी में अब बढ़ेगी सपा की मुसीबत

जातिवार जनगणना के लिए सरकार को मजबूर कर देंगे: राजभर
जरूरत के समय पर अपने दुश्मनों के साथ सभी पार्टियां गठबंधन करने को मजबूर हो जाती हैं. इसको लेकर राजभर ने कहा कि जब कश्मीर में सरकार बनाने की बात आई तो पीडीपी से गठबंधन कर लिया, जिससे पहले 36 का आंकड़ा था. उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा में 36 का आंकड़ा था, फिर भी दोनों ने मिलकर सरकार बनाई.

बिहार में नीतीश कुमार ने कहा था कि वह बीजेपी से समझौता नहीं कर सकते, भले ही राजनीति से संन्यास लेना पड़े. लेकिन, दोनों पार्टियां मिलीं और सरकार बन गई. फिर, नीतीश ने कहा कि वह घर बैठ जाएंगे, लेकिन लेकिन लालू प्रसाद यादव की पार्टी से समझौता नहीं करेंगे. आज वही सरकार चल रही है. ऐसे में राजभर कहते हैं कि उनको भरोसा है कि जातिवार जनगणना के लिए वह सरकार को मजबूर कर देंगे. अब वह 27 तारीख को बिहार जा रहे हैं और वहां से इसकी शुरुआत करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget