एक्सप्लोरर

UP Politics: 'मायावती की वजह से हारे घोसी उपचुनाव', सवालों से घिरे ओम प्रकाश राजभर ने गिनाए हार के कारण

UP News: घोसी उपचुनाव में बीजेपी की हार पर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि दारा सिंह चौहान से घोसी के लोगों को दिक्कत थी, जिसके कारण वह हार गए.

UP Politics: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर 5 सितंबर को हुए उपचुनाव में एनडीए की हार होने के बाद सबकी निगाहें हाल ही में एनडीए में शामिल हुए सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पर थी. चुनाव मिली हार के बाद अब ओम प्रकाश राजभर ने एनडीए की हार का बड़ा कारण बसपा का चुनाव न लड़ना बताया है. 

5 सितंबर को घोसी में हुए उपचुनाव के बाद सबकी निगाहें उपचुनाव के रिजल्ट पर थी, पर 8 सितंबर को आए घोसी के परिणाम ने एनडीए खेमे में उदासी ला दी. इस चुनाव में दारा सिंह चौहान के साथ-साथ ओम प्रकाश राजभर की साख भी दांव पर लगी थी. ओम प्रकाश राजभर से जब इस चुनाव के हार के मायने पूछे गए तो उन्होंने बताया कि बहुजन समाज पार्टी का चुनाव न लड़ना उनकी हार का एक बड़ा कारण है.

सपा ने बांटे पैसे

सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने वोटों को खरीदने का भी एक बड़ा आरोप इंडिया गठबंधन पर लगाया. ओम प्रकाश राजभर ने अपने बयान में कहा कि वोटिंग के पहले पैसों से भरी समाजवादी पार्टी की तमाम गाड़ियां टहल रही थी और लोगों को पैसे बांटे गए. उन्होंने कहा की हमने इसकी शिकायत भी की और तमाम लोग थाने पर बैठाए गए. लोगों की गाड़ियां जब्त की गई.

दारा की जगह कोई और होता तो दूसरा होता परिणाम

ओम प्रकाश राजभर ने अपने बयान में कहा कि अगर घोसी में बीजेपी का कोई और कैंडिडेट होता तो चुनाव के परिणाम कुछ और होते. उन्होंने कहा कि दारा सिंह चौहान का वहां पर रिएक्शन था, लोगों को दारा सिंह चौहान से दिक्कत थी और अगर कोई स्थानीय प्रत्याशी होता तो शायद हम चुनाव जीत जाते. आपको बता दें की चुनाव की शुरुआत से ही घोसी में बाहरी बनाम स्थानीय की लड़ाई देखने को मिल रही थी.

मंत्री जरूर बनेंगे 

ओपी राजभर ने मंत्री बनने के सवाल पर कहा कि जो लोग इससे परेशान हैं, वह लोग दिल थाम कर बैठे और हम मंत्री जरूर बनेंगे. उन्होंने विपक्षी दलों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि विपक्षियों का कलेजा न फटे और वो लोग धैर्य रखें. राजभर ने कहा कि एनडीए के मालिक नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा हैं और उनको तय करने दीजिए. उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में वह मंत्रीमंडल में शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें:

UP News: वाराणसी पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव, काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद अन्नपूर्णा दरबार में टेका मत्था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- 'BJP आपकी पार्टी को खा रही है'
अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- 'BJP आपकी पार्टी को खा रही है'
10वें दीपोत्सव में लाखों दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, स्वदेशी ड्रोन से होगा भव्य शो
10वें दीपोत्सव में लाखों दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, स्वदेशी ड्रोन से होगा भव्य शो
टेकसंगम 2026 में शामिल होंगे CM योगी, AI और साइबर सुरक्षा पर होगी बात
टेकसंगम 2026 में शामिल होंगे CM योगी, AI और साइबर सुरक्षा पर होगी बात

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget