एक्सप्लोरर

UP Politics: 'लोकसभा चुनाव में सपा को करूंगा पीछे, अखिलेश का टूटेगा घमंड', ओम प्रकाश राजभर का दावा

Lok Sabha Elections 2024: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने एटा दौरे पर सोमवार को दलितों के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को घेरा.

UP Politics News: सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने सोमवार को दावा किया कि वह लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को पीछे कर देंगे. राजभर ने कहा, 'सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को बहुत घमंड है, जैसे रावण का घमंड चकनाचूर हुआ ठीक वैसे ही 2027 में अखिलेश यादव का भी घमंड टूटेगा. अति पिछड़ों के साथ जो धोखा किया गया है. उसकी सजा कोई दे या न दे लेकिन ओम प्रकाश राजभर तैयारी कर रहा है. बलिया से लेकर बांदा तक, आजमगढ़ से लेकर आगरा तक हम आपको कहीं खड़ा नहीं होने देंगे.'

य़ूपी के मंत्री अनिल राजभर ने ओम प्रकाश राजभर को मीडिया के लिए मनोरंजन करार दिया था. इसको लेकर सवाल पूछे जाने पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, 'एक लोडर होता है और एक मालिक. जो लोडर होता है वो मालिक के इशारे पर बोलता है.' अखिलेश यादव जातीय जनगणना की  मांग कर रहे हैं इस पर राजभर ने कहा कि यह ये केवल दिखावा और ढोंग है. जब वह सत्ता में थे, तब उन्होंने जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई? मायावती भी चार बार मुख्यमंत्री रहीं. ज़ब इनकी सरकार थी तब जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई ? 

राजभर ने अखिलेश यादव को आलू के मुद्दे पर घेरा
2024 लोकसभा चुनाव के लिए अखिलेश यादव तीसरा मोर्चा बना रहे हैं. इस पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि केसीआर, ममता बनर्जी, लालू यादव और अरविंद केजरीवाल यूपी में आकर वोट दिलाएं. ये सिर्फ बीजेपी का सहयोग करने के लिए हैं. वास्तव में ये पिछड़े और दलितों के दुश्मन हैं. अखिलेश यादव द्वारा आलू के मुद्दे पर अगला चुनाव लड़ने की बात कहने पर राजभर ने कहा कि फरुखाबाद आलू का केंद्र हैं. आपके पिता केंद्र में रक्षा मंत्री थे? क्या आपने कोई चिप्स बनाने की फैक्ट्री फरुखाबाद के आस पास लगवाई है? अगर लगवाते तो आलू की डिमांड बढ़ती, आज जो आलू सस्ती दर पर बिक रहा है. उसकी अच्छी कीमत होती.

ये भी पढ़ें-

UP News: यूपी के इस इलाके के किसानों के लिए बहार, सीएम योगी के एलान से मिलेगी राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का खजाना भरा, आबकारी विभाग ने बनाए नए रिकॉर्ड
योगी सरकार का खजाना भरा, आबकारी विभाग ने बनाए नए रिकॉर्ड
शामली में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश फुरकान ढेर, 1 लाख का था इनाम
शामली में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश फुरकान ढेर, 1 लाख का था इनाम
योगी सरकार का बड़ा कदम, घर-घर सर्वे कर महिलाओं को मिलेगा रोजगार
योगी सरकार का बड़ा कदम, घर-घर सर्वे कर महिलाओं को मिलेगा रोजगार
'सैफई के यादवों...', अखिलेश यादव के PDA फार्मूले पर बोले संजय निषाद
'सैफई के यादवों...', अखिलेश यादव के PDA फार्मूले पर बोले संजय निषाद

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget