एक्सप्लोरर

लालू-नीतीश के बीच अपनी जगह बनाने की तैयारी में यूपी के ये दो नेता! विधानसभा चुनाव में एंट्री की तैयारी

UP Politics: यूपी के दो बड़े नेता ओम प्रकाश राजभर और आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने बिहार की राजनीति में एंट्री की तैयारी कर ली है, जिसके बाद दिलचस्प सियासत देखने को मिल सकती है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश की सियासत में धाक जमाने के बाद यूपी के दो बड़े नेता अब बिहार की सियासत में एंट्री की तैयारी कर रहे हैं. इनमें एक आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद है और दूसरा नाम सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर का है. दोनों नेताओं ने बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लड़ने का ऐलान किया है. ऐसे में बिहार में पिछड़ों और दलितों की नई सियासत देखने को मिल सकती है. दोनों नेता बिहार में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के बीच होने वाली सियासत में अपनी जगह बनाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं.

रविवार को चंद्रशेखर आजाद ने पटना में एक रैली को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. माना जा रहा है कि महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं. महागठबंधन की ओर से उन्हें चिराग पासवान के सामने दलित नेता के तौर पर खड़ा किया जा सकता है और उनकी पार्टी एलजेपी का तोड़ बनकर उभर सकती है. 

बिहार में जमीन तलाशने में जुटे चंद्रशेखर
सियासी जानकारों का कहना है कि भले ही आजाद समाज पार्टी का बिहार में कोई प्रभाव नहीं है लेकिन वो दलितों के बड़े नेता बन सकते हैं. बिहार में दलित तीसरी सबसे बड़ी आबादी है, लेकिन राजनीति में अभी उनकी उतनी भागेदारी नहीं है. बिहार की सीमा भी यूपी से लगती है ऐसे में चंद्रशेखर का असर यूपी से सटे इलाके में दिखाई दे सकता है. बिहार में चिराग पासवान के अलावा कोई और बड़ा दलित चेहरा भी नहीं है ऐसे मे विपक्ष उन्हें मजबूत कर 

बिहार में दलित राजनीति अभी एनडीए के साथ दिखाई देती है. यादवों के बाद बिहार में सबसे ज्यादा 5.5% फ़ीसद पासवान वोटर हैं. जिन पर चिराग की पकड़ है. इसके बाद 5.25% में अन्य दलित है जिनका एकछत्र कोई नेता नहीं है. इस जगह को चंद्रशेखर आज़ाद भर सकते हैं, यूपी की लोकप्रियता का फायदा भी उन्हें यहां मिल सकता है. उनकी पार्टी का प्रभाव यूपी में देखने को मिल रहा है. वो युवा है और युवाओं में उनका क्रेज़ भी देखा जा रहा है. 

ओम प्रकाश राजभर ने भी किया ऐलान
चंद्रशेखर आजाद ही नहीं यूपी के एक और नेता ओम प्रकाश राजभर की नजर भी बिहार पर टिकी हुई है. सुभासपा प्रमुख ने भी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने 156 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि वो यूपी से बाहर भी अपनी पार्टी को विस्तार देना चाहते हैं. उनकी नजर भी दलित और पिछड़े समाज के वोट बैंक पर टिकी हुई है. 

दिलचस्प बात ये है कि यूपी में ओम प्रकाश राजभर एनडीए का हिस्सा हैं लेकिन बिहार में जेडीयू उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है. उनका कहना है कि बिहार में राजभर जाति के मतदाता सौ से ज्यादा सीटों पर असर रखते हैं अगर एनडीए में उन्हें सम्मानजनक सीटें नहीं मिली तो वो अकेले चुनाव मैदान में उतर सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो एनडीए के लिए ये अच्छी ख़बर नहीं होगी. 

सीएम योगी ने बनाई हर जिले में नाकेबंदी की योजना, अब नही भाग पाएंगे अपराधी, फौरन सील होगी सीमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में चढ़ावे की गणना प्रक्रिया में बदलाव, अब इन्हें दी गई जिम्मेदारी
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में चढ़ावे की गणना प्रक्रिया में बदलाव, अब इन्हें दी गई जिम्मेदारी
कानपुर के बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने की आत्महत्या, राज्यपाल कर चुकी थीं सम्मानित
कानपुर के बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने की आत्महत्या, राज्यपाल कर चुकी थीं सम्मानित

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Season Live: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'
LIVE: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget