एक्सप्लोरर

ODD-EVEN IN DELHI दिल्ली में खतरनाक प्रदूषण के बीच ऑड-इवन नियम लागू, जानें क्या है फार्मूला

दिल्ली में दमघोंटू प्रदूषण के स्तर पर किसी प्रकार का सुधार नहीं दिख रहा है। इसी बीच राजधानी में केजरीवाल सरकार ने ऑड इवन की व्यवस्था सोमवार से लागू कर दी है

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़े हुए प्रदूषण के स्तर के बीच आज से 15 नवंबर तक ऑड इवन फार्मूला लागू हो गया है। आज यानी सोमवार की बात करें तो तारीख इवन है और इस दिन वही गाड़ियां दिल्ली की सड़कों पर देखने को मिलेंगी जिनकी नंबर की अंतिम संख्या सम (इवन) हो। हालांकि इस बार ऑड इवन फार्मूले में कई तरीके से रियायत भी दी गई है। दिल्ली के आईटीओ में तमाम सारे वालंटियर को लगाया गया है जो कि ऑड इवन का पालन करने को लेकर लोगों को जागरुक भी कर रहे हैं। दो पहिया वाहन को इस नियम से छूट दी गई है। यह व्यवस्था सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक लागू रहेगी।

साथ ही गाड़ी अगर महिला चला रही है और उसके साथ कोई बच्ची है जो स्कूली ड्रेस में है, उसे भी नियम से छूट दी गई है। दिल्ली में चल रही टैक्सियों पर भी यह लागू नहीं है।

जानें ऑड इवन का नियम

इस नियम के तहत सम (इवन) संख्या वाली तारीख 4, 6, 8, 12 और 14 नवंबर को सम रजिस्ट्रेशन नंबर (0, 2, 4, 6, 8) वाली गाड़ियां चलेंगी और विषम (ऑड) तारीख 5, 7, 9, 11, 13 और 15 नवंबर को विषम (1, 3, 5, 7 और 9) नंबर वाली गाड़ियां चलेंगी। दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों पर भी ये नियम लागू होंगे और इसके उल्लंघन पर 4,000 रुपये जुर्माना लगेगा।

गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को भी वायु गुणवत्ता स्तर (Air Quality Index)700 से ऊपर रहा। एक ओर जहां दिल्ली में पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर 700 के पार है वहीं, दिल्ली से सटे हुये उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एयर क्वालिटी इंडेक्स 491 है। नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत में भी कमोबेश स्थिति एक सी है। यहां पर AQI खतरनाक स्तर पर पहुंचा हुआ है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget