एक्सप्लोरर

नुसरत अंसारी नहीं लड़ पाएंगी चुनाव! सामने आई ये वजह, अफजाल पर डीएम ने दी अहम जानकारी

Ghazipur Lok Sabha Seat पर सपा ने दो प्रत्याशियों का नामांकन कराया था. हालांकि अब जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने अहम जानकारी दी है.

UP Lok Sabha Election 2024: गाजीपुर लोकसभा सीट से नुसरत अंसारी के चुनाव लड़ने की संभावना खत्म हो गई है. नुसरत के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर भरे गये दोनों पर्चे निरस्त हो गए हैं. अब नुसरत अंसारी निर्दल प्रत्याशी होंगी. अफजाल अंसारी इंडिया गठबंधन केआधिकारिक प्रत्याशी होंगे सपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे.

इस पूरे मामले पर जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी कहा कि ने आज सभी नामांकन पत्रों की जांच हुई है. 25 उम्मीदवारों ने 38 सेट्स में नामांकन किया था. समीक्षा के बाद 25 में से 14 के नामांकन पत्र अस्वीकृत कर दिए गए क्योंकि उनमें कमियां थीं. बाकी 11 के नामांकन पत्र स्वीकृत कर लिए गए हैं. उनकी सूची चस्पा कर दी गई है.

अफजाल ने वापस लिया पर्चा तब क्या होगा?
नुसरत और अफजाल के मामले में डीएम ने कहा कि व्यवस्था यह है कि अगर मुख्य उम्मीदवार का पर्चा स्वीकृत हुआ तो वैकल्पिक उम्मीदवार का नामांकन स्वतः खारिज हो जाता है. चूंकि अफजाल का पर्चा स्वीकृत हुआ ऐसे में नुसरत का पर्चा खारिज हो गया है. ऐसे में सपा के आधिकारिक उम्मीदवार अफजाल अंसारी है.

यह पूछे जाने पर कि अगर अफजाल ने पर्चा वापस लिया तो क्या होगा, इस पर डीएम आर्यका अखौरी ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो आगे जो निर्वाचन आयोग की नियमावली होगी उसका पालन करते हुए प्रक्रिया पूरी की जाएगी और आपको उससे अवगत कराया जाएगा.

गाजीपुर लोकसभा सीट पर 1 जून को मतदान होगा और 4 जून को परिणाम आएंगे. दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट को अफजाल के एक मामले का निस्तारण 30 जून तक करना है जिसकी अगली सुनवाई 20 मई को है. अगर हाईकोर्ट उनकी सजा पर मुहर लगा देता है तब अफजाल चुनाव नहीं लड़ पाएंगे. ऐसे में अब यह देखना होगा कि अफजाल का अगला कदम क्या होगा?  (आशुतोष त्रिपाठी के इनपुट के साथ)

मनोज पांडेय से दो बार हार चुके चुनाव, अब पिता के खिलाफ भरा पर्चा, जानें- कौन हैं उत्कृष्ट मौर्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget