एक्सप्लोरर

UP News: पूर्वोत्‍तर रेलवे की महाप्रबंन्धक ने वाराणसी सिटी स्टेशन का किया निरीक्षण, जानिए क्या बोलीं

North Eastern Railway News: पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने वाराणसी सिटी स्टेशन का निरीक्षण किया. उन्होंने वहां यात्रियों की सुख सुविधाओं के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण भी किया.

UP News: पूर्वोत्‍तर रेलवे की महाप्रबंन्धक सौम्या माथुर ने भटनी-औंड़िहार खंड के दोहरीकरण कार्य का विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण किया. उन्होंने मानसून के मौसम में सुरक्षित व संरक्षित रेल संचालन के लिए सिग्नल की दृश्यता को दुरूस्त बनाए रखने का भी निर्देश दिए. विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने संरक्षा के साथ-साथ इस खण्ड पर चल रहे विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की. इसके पूर्व उन्होंने वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

 पूर्वोत्‍तर रेलवे की जीएम सौम्या माथुर विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए वाराणसी सिटी स्टेशन पहुंची. वाराणसी सिटी स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का गहन निरीक्षण किया. उन्होंने सिटी स्टेशन के विस्तार के साथ नवीनीकृत  प्रवेश द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार, प्लेटफार्मों के शेड, नए पे एंड यूज प्रसाधन का निर्माण, यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतीक्षालय का सौंदर्यीकरण, बैठने की व्यवस्था, ग्लोसाइन स्टेशन नाम बोर्ड, साइनेज, वाटर ड्रेनेज, नवनिर्मित आरक्षित/अनारक्षित टिकट काउंटर भवन और अमृत भारत स्टेशन परियोजना के अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया.

महाप्रबंधक ने स्टेशन का किया निरीक्षण
अमृत भारत योजना के अन्तर्गत 59.87 करोड़ की लागत से वाराणसी सिटी रेलवे  स्टेशन को पुनर्विकसित कर अत्याधुनिक बनाया जा रहा है. महाप्रबन्धक सौम्या माथुर ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की कार्य योजना और प्रस्तावित आरेख (ब्लू प्रिंट) के साथ विकास हेतु चिन्हित स्थानों का  भौतिक निरीक्षण किया. अमृत भारत योजना के अंतर्गत उन्होंने वाराणसी सिटी स्टेशन के भवन के सुंदरीकरण, सर्कुलेटिंग एरिया के विस्तार सुन्दरीकरण, नए भवन में स्थापित आरक्षित और अनारक्षित टिकट काउंटरों, एटीवीएम, क्यूआर स्कैनर का यात्री सुधार समेत यात्री सुख-सुविधाओं के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया.

क्या बोली महाप्रबंधक सौम्या माथुर
इस अवसर पर महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने बताया कि वाराणसी सिटी पूर्वोत्‍तर रेलवे का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है. जिसे अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित किये जाने कार्य प्रगति पर है. सिटी स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा हेतु नये प्रतीक्षालय नए यात्री आरक्षण केंद्र भवन, पे एंड यूज प्रसाधन के निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है. वाराणसी सिटी स्टेशन पर  यात्रियों की सुविधा के लिए पुराने पीआरएस केंद्र व पार्सल कार्यालय का लैण्ड स्केपिंग का कार्य प्रगति पर है. महाप्रबंधक ने वाराणसी सिटी स्टेशन के विकास हेतु 12 मीटर के पैदल उपरिगामी पुल (एफ.ओ.बी.) व शेष निर्माण  कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूरा करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है.

ये भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव 2027 में बीजेपी नहीं दोहराएगी ये गलतियां! 12 प्वाइंट्स में समझें नई रणनीति

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा ने अपना चेहरा दिखाया', विपक्ष के रवैये पर CM योगी ने साधा निशाना
'सपा ने अपना चेहरा दिखाया', विपक्ष के रवैये पर CM योगी ने साधा निशाना
ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा- गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा- गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
यूपी विधानसभा में नहीं काम आई स्पीकर की भावुक अपील, हंगामे के बीच आज ही स्थगित हुई कार्यवाही
यूपी विधानसभा में नहीं काम आई स्पीकर की भावुक अपील, हंगामे के बीच आज ही खत्म हुई कार्यवाही
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच संभल हिंसा की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, सपा विधायक वेल में मौजूद
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच संभल हिंसा की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, सपा विधायक वेल में मौजूद

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget