एक्सप्लोरर

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: नामाकंन वापसी का आज आखिरी दिन, कई सीटों पर BJP की निर्विरोध जीत तय

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के नामांकन वापस लेने का आज आखिरी दिन है. 3 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग होगी. उसी दिन चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिये जाएंगे.

लखनऊ. यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं. जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए 3 जुलाई को वोटिंग होगी. उसी दिन चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे. नामाकंन वापसी का आज आखिरी दिन है. 

17 सीटों पर बीजेपी की निर्विरोध जीत तय
जिला पंचायत अध्यक्ष की 17 सीटों पर बीजेपी की जीत तय है जबकि एक सीट पर सपा का प्रत्याशी निर्विरोध चुना जाएगा. अब 57 जिलों में 3 जुलाई को वोट डाले जाएंगे. जिन 57 जिलों में वोटिंग होनी है उनमें 41 जिलों में बीजेपी और सपा की सीधी टक्कर है. दरअसल, शनिवार को कई जगहों पर सपा प्रत्याशी अपना पर्चा दाखिल नहीं कर पाए. वहीं, तीन जिलों में सपा उम्मीदवारों का नामांकन रद्द कर दिया गया.

अखिलेश ने की कार्रवाई
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्रवाई करते हुए 11 जिलों के अध्यक्षों के उनके पदों से हटा दिया. अखिलेश ने ये कार्रवाई इसलिए की क्योंकि पार्टी के उम्मीदवारों को कई जगहों पर प्रस्तावक नहीं मिले. जिस वजह से प्रत्याशी नामाकंन तक नहीं कर सके. अखिलेश ने गोरखपुर, मुरादाबाद, झांसी, आगरा, गौतमबुद्ध नगर, मऊ, बलरामपुर, श्रावस्ती, भदोही, गोंडा और ललितपुर के जिला अध्यक्षों को उनके पद से मुक्त कर दिया.

बीजेपी के 17 उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत तय
बीजेपी के निर्विरोध जीते उम्मीदवारों में आगरा से मंजू भदौरिया, गाजियाबाद से ममता त्यागी, मुरादाबाद से डॉ. शेफाली, बुलंदशहर से डॉ. अंतुल तेवतिया, ललितपुर से कैलाश निरंजन, मऊ से मनोज राय, चित्रकूट से अशोक जाटव, गौतमबुद्ध नगर से अमित चौधरी, श्रावस्ती से दद्दन मिश्र, गोरखपुर से साधना सिंह, बलरामपुर से आरती तिवारी, झांसी से पवन कुमार गौतम, गोंडा से घनश्याम मिश्र, अमरोहा से ललित तंवर और मेरठ से गौरव चौधरी शामिल है.

ये भी पढ़ें:

UP Assembly Election: पश्चिमी यूपी पर बीजेपी की नजर, नब्ज टटोलने निकले राधा मोहन सिंह

UP: धर्मांतरण मामले में तीन और गिरफ्तार, सामने आया इंटरनेशनल कनेक्शन, हुए चौंकाने वाले खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget