एक्सप्लोरर

यूपी: ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन प्रकिया जारी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

यूपी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है. नामांकन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त की गई है. पुलिस फोर्स की भारी तैनाती की गई है.

यूपी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर नामाकंन प्रकिया दोपहर तीन बजे तक चलेगी. नामांकन को लेकर क्षेत्रीय प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है. गौतमबुद्ध नगर जिले की बात करें तो यहां पर तीन ब्लॉक हैं- जेवर, दादरी और बिसरख. बीजेपी ने जेवर से मुन्नी देवी और दादरी से पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र भाटी को चुनाव मैदान में उतारा है, लेकिन बिसरख ब्लॉक से बीजेपी ने कोई भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है. इसकी वजह बीजेपी की अंदरूनी कलह माना जा रहा है. जेवर में 34 बीडीसी सदस्य हैं. दादरी में 48 बीडीसी सदस्य और बिसरख में 37 बीडीसी सदस्य ब्लॉक प्रमुख का चुनाव करेंगे.

विपक्ष ने घोषित नहीं किया उम्मीदवार
विपक्षी दलों की बात करें तो चाहे वो सपा हो या बसपा या कांग्रेस. किसी भी पार्टी ने अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है. इसके पीछे की वजह मानी जा रही है कि जिस तरह से जिला पंचायत चुनाव में कई प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए थे या कई प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल ही नहीं किया था दोबारा ऐसा ना हो. इसलिए अब पार्टियों की तरफ से गुपचुप तरीके से प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. अगर उनका नामांकन पत्र दाखिल हो जाता है तो उन्हें प्रत्याशी घोषित करने की तैयारी की गई है.

प्रयागराज में हैं 23 ब्लॉक
प्रयागराज में भी नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं. प्रयागराज में कुल 23 ब्लॉक हैं. इन्हीं 23 ब्लॉकों पर 10 जुलाई को वोट डाले जाएंगे. प्रयागराज में ज्यादातर सीटों पर बीजेपी और सपा के उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला है. हालांकि कुछ सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं.

दोपहर तीन बजे तक चलेगी नामांकन प्रक्रिया
नामांकन सुबह 11 बजे शुरू हो गया था जो दोपहर तीन बजे तक चलेगी. चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है. साथ ही एसीपी एडिशनल डीसीपी और डीसीपी के नेतृत्व में ब्लॉक में नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है. ब्लॉक से 400 मीटर की दूरी पर बैरिकेडिंग लगाकर भारी तादाद में पुलिस और पीएसी के जवानों को तैनात कर दिया गया है ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक ना हो सके.

ये भी पढ़ें:

यूपी: बीजेपी कार्यकर्ताओं की गुंडई, एबीपी के पत्रकार को बंधक बनाकर पीटा, कैमरा भी छीना

यूपी: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की कार का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा के बबुआ अभी से बौखला गए', CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज
'सपा के बबुआ अभी से बौखला गए', CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज
'पहले टिकट लाएं फिर...', सपा नेता ने CM योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल
'पहले टिकट लाएं फिर...', सपा नेता ने CM योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल
अयोध्या पर CM योगी-अखिलेश का चुनावी दांव, संतों ने कहा- बचकानी हरकतें
अयोध्या पर CM योगी-अखिलेश का चुनावी दांव, संतों ने कहा- बचकानी हरकतें
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget