एक्सप्लोरर

नोएडा: टोल बूथ पर बाउंसरों से हुआ विवाद, 6 घंटे बाद कैंटर चालक का मिला शव

नोएडा के कालिंदी कुंज के नए यमुना पुल के पास एक कैंटर चालक का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। 6 घंटे पहले उसका टोल वसूलने वाले बाउंसरों से विवाद हो गया था। मृतक के भाई ने सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

नोएडा, एबीपी गंगा। नोएडा को दिल्ली से जोड़ने वाले कालिंदी कुंज के नए यमुना पुल पर शनिवार सुबह कैंटर चालक का शव बरामद किया गया। वह शुक्रवार रात करीब साढ़े बारह बजे नोएडा से दिल्ली सामान लेकर जा रहा था। जहां टोल वसूलने वाले बाउंसरों से उसका विवाद हो गया और उसके साथ मारपीट भी की गई थी। घटना के करीब 6 घंटे बाद उसका शव टोल बूथ से कुछ दूर यमुना पुल पर बरामद किया गया। पुलिस ने मृतक के भाई राम सिंह तिवारी की शिकायत पर सात बाउंसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विवाद के 6 घंटे बाद चालक का शव बरामद
नोएडा: टोल बूथ पर बाउंसरों से हुआ विवाद, 6 घंटे बाद कैंटर चालक का मिला शव
संदिग्ध हालात में जिल चालक का शव बरामद हुआ है, उसका नाम विमल तिवारी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि टोल बूथ पर बिना टैक्स दिए दिल्ली में घुसने के आरोप में टोल वसूलने वाले बाउंसरों ने उसका कैंटर पकड़कर करीब 14 हजार 500 रुपये जुर्माना राशि मांगी। चालक ने पैसे देने में असमर्थता जताई और मालिक से बात करवाई। तो बाउंसरों ने उसके कैंटर को छोड़ दिया। इस घटना के करीब 6 घंटे बाद उसका शव टोल बूथ से कुछ दूर यमुना पुल पर बरामद किया गया। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया।
मृतक के भाई ने 7 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
इस मामले में डीएसपी का कहना है कि मृतक विमल तिवारी के भाई राम सिंह तिवारी की शिकायत पर थाना 39 में सात आरोपिओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक के भाई की शिकायत के अनुसार, वाजिदपुर निवासी विमल तिवारी पिछले 4 सालों से खोड़ा कॉलोनी में रहने वाले ट्रांसपोर्टर लालबहादुर का कैंटर चला रहा था। नोएडा से शुक्रवार की रात कैंटर लेकर दिल्ली जा रहा था। उसे कालिंदी कुंज के पास टोल टैक्स के लिए बाउंसरों ने रोका था। बिना टैक्स दिए दिल्ली में घुसने के आरोप में टोल वसूलने वाले बाउंसरों ने उसका कैंटर पकड़ लिया। जिसके बाद टोल वसूलने वाले बाउंसरों से उसका विवाद हो गया। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई थी। इस घटना के करीब 6 घंटे बाद उसका शव टोल बूथ से कुछ दूर यमुना पुल पर बरामद किया गया।
पुलिस का बयान
नोएडा: टोल बूथ पर बाउंसरों से हुआ विवाद, 6 घंटे बाद कैंटर चालक का मिला शव पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर पोस्टमार्टम के दौरान चोट के निशान मिले है, इसलिए हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। दिल्ली और नोएडा पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल  रही है। पुलिस ने आरोपियों के गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें:
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget