एक्सप्लोरर

नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक मेट्रो सफर होगा आसान, DPR को योगी कैबिनेट से मिली मंजूरी

Greater Noida Metro: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि, पहले इस परियोजना के लिए 2197 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया था, लेकिन अब इसमें संसोधन करके कुल 2991 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया.

UP News: नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट रूट पर चलने वाली एक्वा मेट्रो लाइन की संशोधित डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कल शुक्रवार को आयोजित बैठक में सरकार ने यह निर्णय लिया है. इस परियोजना में 11 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे और इसके लिए केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार दोनों 394 करोड़ रुपये का योगदान देंगे.

मेट्रो चलने से 130 मीटर रोड पर लग रहे जाम में आएगी कमी

यह रूट एक्वा लाइन का एक्सटेंशन रूट होगा. वर्तमान में एक्वा लाइन पर सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा डिपो 10 तक एक्वा मेट्रो का संचालन हो रहा है. इस रूट पर मेट्रो चलने से 130 मीटर रोड पर लग रहे जाम में कमी आएगी. इससे सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से ग्रेटर नोएडा के नालेज पार्क-5 तक का यातायात सुगम हो जाएगा.

बनाई जाएगी 17.435 किमी लंबी मेट्रो लाइन

इस परियोजना के तहत सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से ग्रेटर नोएडा के नालेज पार्क-5 तक मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी. यह परियोजना एक्वा लाइन का एक्सटेंशन होगी और इसके लिए 17.435 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन बनाई जाएगी. संशोधित डीपीआर में मेट्रो का जो रूट पास किया गया है, वह पहले के मुकाबले करीब ढाई किलोमीटर लंबा है. पहले 14.958 किलोमीटर लंबा रूट बनाया गया था, जो अब 17.435 किलोमीटर लंबा हो गया है.

दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सेक्टर-51 पर नीचे उतर कर नहीं चलना पड़ेगा पैदल

इस रूट पर अब सेक्टर-61 स्टेशन पर दिल्ली से आ रही ब्लू और ग्रेनो वेस्ट जाने वाली एक्वा मेट्रो लाइन जुड़ जाएगी. लोगों को मेट्रो बदलने के लिए नीचे नहीं उतरना पड़ेगा. ऐसे में यह इंटरचेंज स्टेशन बनेगा और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मेट्रो में सवार होने के लिए सेक्टर-51 पर नीचे उतरकर पैदल चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अनुमान है कि, इस रूट पर मेट्रो संचालन की शुरूआत में करीब सवा लाख राइडरशिप रहेगी.

परियोजना के लिए तय किया गया करीब 2991 करोड़ रुपये का बजट

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि, पहले इस परियोजना के लिए 2197 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया था, लेकिन अब इसमें संसोधन करके कुल 2991 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है. इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार दोनों 394 करोड़ रुपये का योगदान देंगे. राज्य सरकार की ओर से 40 प्रतिशत धनराशि नोएडा और 60 प्रतिशत धनराशि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत की जाएगी.

इन नए 11 नए मेट्रो स्टेशन का होगा निर्माण

इस परियोजना में 11 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। ये स्टेशन हैं - सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-61 स्टेशन, सेक्टर-70 स्टेशन, सेक्टर-122, सेक्टर-123, सेक्टर-4 ग्रेटर नोएडा, सेक्टर-12 इकोटेक, सेक्टर-2 ग्रेटर नोएडा, सेक्टर-3 ग्रेटर नोएडा, सेक्टर-10 ग्रेटर नोएडा और नालेज पार्क-5 ग्रेटर नोएडा.
11 मुस्लिम उम्मीदवार और हिंदू प्रत्याशी, BJP ने सपा का तिलिस्म तोड़कर 31 साल बाद लहराया भगवा

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget