एक्सप्लोरर

नोएडा: आज से 12 साल से कम उम्र के बच्चों के अभिभावकों को लगेगी वैक्सीन, यहां हैं सेंटर

नोएडा में 12 साल से कम उम्र के बच्चों के अभिभावकों को खास अभियान के तहत आज से वैक्सीन लगाई जाएगी. वैक्सीन के लिए दो सेंटर बनाए गए हैं.

नोएडा. यूपी में टीकाकरण के महाभियान की आज से शुरुआत हो रही है. 'मिशन जून' अभियान के तहत अगले 30 दिनों में एक करोड़ लोगों को टीका लगाया जाएगा. इस अभियान के तहत नोएडा में भी खास अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान के तहत मंगलवार से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ऐसे अभिभावकों को टीका लगाया जाएगा, जिनके बच्चों की उम्र 12 साल से कम है. सोमवार को अधिकारियों ने इस अभियान के आगाज का ऐलान किया. 

दो सेंटर बनाए गए
12 साल से कम उम्र के बच्चों के अभिभावकों के टीकाकरण के लिए दो सेंटर बनाए गए हैं. ग्रेटर नोएडा के जेपी इंटरनेशनल स्कूल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसरख में वैक्सीन लगाई जाएगी. अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों सेंटरों में लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जाएगी.

'टीकाकरण अभियान मिशन जून का आगाज'
उधर, प्रदेशभर में आज से टीकाकरण के लिए 'मिशन जून' का आगाज हो गया है. मिशन जून अभियान के तहत 30 दिनों में 1 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी. मिशन जून के तहत पूरे प्रदेश में ड्राइवर, वेंडर, और रिक्शा चालकों के लिए 15 जून से खास वैक्सीन अभियान चलाया जाएगा. ये वो लोग हैं जो जिन्हें अपने काम के सिलसिले में कई लोगों से मिलना होता है.

6 हजार वैक्सीनेशन केंद्र बनेंगे
लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार राज्य भर में लगभग 6 हजार टीकाकरण केंद्र स्थापित करेगी. अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि समाज के सभी वर्गों, विशेष रूप से सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को बिना परेशानी के टीका लगाया जाए.

नोएडा में कोरोना कर्फ्यू में राहत नहीं
नोएडा में अभी लोगों को कोरोना कर्फ्यू में ढील नहीं दी जाएगी. नोएडा में कोरोना के एक्टिव मामले 600 से ज्यादा हैं. जिले में कोरोना संक्रमण को देखते हुए यहां 30 जून तक धारा 144 लगा दी गई है. नोएडा प्रशासन की ओर से गाइडलाइंस भी जारी की गई है. 

ये भी पढ़ें:

यूपी: योगी सरकार के 'मिशन जून' का आज होगा आगाज, 30 दिन में लगेगा 1 करोड़ लोगों को टीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
Uttarakhand News: दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget