एक्सप्लोरर

नोएडा में तेज रफ्तार पिकअप ने 2 साल के बच्चे को कुचला, सड़क पर शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम

Noida Road Accident: नोएडा में आज फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. सेक्टर-49 में एक पिकअप ने दो साल के बच्चे को रौंद दिया, जिसके बाद नाराज परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया.

Noida Road Accident News: नोएडा में तेज रफ्तार वाहन जनपद वासियों के लिए काल साबित हो रहे हैं. नोएडा के सेक्टर-63 क्षेत्र के बाद आज सेक्टर-49 क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने 2 साल के बच्चे को कुचल दिया. इस घटना के बाद बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बच्चे को अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दर्दनाक मौत हो गई. 

बच्चे की मौत से नाराज परिजनों ने सरहानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रख कर सड़क जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. परिजनों ने स्थानीय पुलिस पर वाहन चालक को संरक्षण देने का आरोप लगाया है. 

पुलिस ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया 

मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे परिजनों को समझाकर जाम को खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के होशियारपुर की घटना बताई जा रही है, जहां एक पिकअप ने दो साल के बच्चे को कुचल दिया, जिससे बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई.

कल मां के सामने ही बच्ची को कार ने कुचला था

बता दें कि कल भी एक ऐसा ही मामले सामने आया था. कल भी रफ्तार ने एक बच्चे को कुचल दिया था. दरअसल, कल यानी शनिवार (29 जून) को नोएडा सेक्टर 63 एक के बी ब्लॉक में घर के बाहर अपनी मां के साथ खेल रही एक छोटी बच्ची को कार ने कुचल दिया था, जिसके बाद उस बच्ची को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहं बच्ची जिंदगी और मौत से जूझ रही है. 

नोएडा में कल अपने घर के बाहर एक बच्ची अपनी मां के साथ खेल रही थी. तभी एक कार ने बच्ची और उसके मां के सामने ही कुचल दिया था. इस दर्दनाक हादसे बाद महिला अपनी बच्ची को गोद में उठाकर बेसुध इधर-उधर दौड़ने लगी थी, तभी वहां कुछ और लोग भी आ जाते हैं और कार चालक भी कार से उतर कर आता और बच्ची को अस्पताल ले जाने के लिए महिला को कहता है, जिसके बाद बच्ची को कार से अस्पताल ले जाया गया था. 

ये भी पढ़ें: आजमगढ़ में अधेड़ की मौत पर बवाल, पड़ोसियों ने परिवार पर लगाया हत्या का आरोप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगला चुनाव आएगा तो कोई महिला...', CM योगी ने रवि किशन को लेकर कही ऐसी बात, लगे ठहाके
'अगला चुनाव आएगा तो कोई महिला...', CM योगी ने रवि किशन को लेकर कही ऐसी बात, लगे ठहाके
Dehradun News: परिवहन विभाग की लापरवाही पर CAG की चोट, मंत्री बत्रा ने दिया एक्शन का भरोसा
देहरादून: परिवहन विभाग की लापरवाही पर CAG की चोट, मंत्री बत्रा ने दिया एक्शन का भरोसा
Uttarakhand News: 'लापरवाही बर्दाश्त नहीं', पदभार ग्रहण करने के बाद बोले समाज कल्याण मंत्री खजान दास
उत्तराखंड: 'लापरवाही बर्दाश्त नहीं', पदभार ग्रहण करने के बाद बोले समाज कल्याण मंत्री खजान दास
Basti News: LPG वितरण में धांधली को लेकर महिलाओं का हल्लाबोल, DM कार्यालय का किया घेराव
बस्ती: LPG वितरण में धांधली को लेकर महिलाओं का हल्लाबोल, DM कार्यालय का किया घेराव

वीडियोज

Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria
जारी है घमासान, क्या है सरकार का प्लान?
Abhira लाल साड़ी में ढाह रही हैं कयामत! Armaan के साथ romance या सिर्फ एक सपना?
शर्तों का खेल...दुनिया का निकल रहा तेल!
फिल्म 'धुरंधर 2' पर संकट के बादल, गुरबानी के गलत इस्तेमाल पर मचा घमासान!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पाकिस्तान को लेकर किया सवाल तो बोले विदेश मंत्री जयशंकर
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष के PAK से जुड़े सवाल पर बोले जयशंकर
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
Embed widget