एक्सप्लोरर

नोएडा में तेज आंधी के बाद बारिश, DM चौराहे पर गाड़ी के ऊपर गिरा ट्रैफिक लाइट का खंभा

UP News: नोएडा में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है. नोएडा में शनिवार को मौसम में आए बदलाव में सेक्टर 27 डीएम चौराहे पर गाड़ी के सामने ही ट्रैफिक लाइट का खंबा कार पर गिर गया.

Noida Ka Mausam: उत्तर प्रदेश के नोएडा में शनिवार को मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है. नोएडा में तेज आंधी के साथ बारिश भी हुई है. इस बारिश ने जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है तो वहीं दूसरी ओर आंधी और बारिश की वजह से राहगीरों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा है. नोएडा में शनिवार को मौसम में आए बदलाव में सेक्टर 27 डीएम चौराहे पर गाड़ी के सामने ही ट्रैफिक लाइट का खंबा गिर गया, जिसमे गाड़ी पूरी दब गई. हालांकि इस घटना में अभी तक जनहानि की खबर सामने नहीं आई है.

आपको बता दें कि इन दिनों गर्मी पूरे उत्तर प्रदेश में अपना कहर बरपा रही है, आलम यह है कि लोग बहुत आवश्यक काम होने पर ही घरों से बाहर निकलते हैं. पिछले कुछ दिनों में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. गर्मी ने लोगों को पसीना निकाल दिया है. हालांकि शनिवार को नोएडा में मौसम में आए बदलाव के बाद लोगों को गर्मी से थोड़े राहत मिली है.

मौसम विभाग ने की थी बारिश की भविष्यवाणी
गौरतलब है कि आईएमडी ने आज 17 मई 2025 के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में वर्षा/गरज चमक के साथ बौछारे पड़ने की भविष्यवाणी की थी. इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कहीं कहीं वर्षा/ गरज चमक के साथ बौछारे पड़ने की भविष्यवाणी की थी.

इसके अलावा मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 48 घंटों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, इसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट की संभावना है. इसके साथ ही अगले पांच दिनों ने न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. गर्मी से बचाव के लिए लोगों से अपील की गई है.

ये भी पढ़ें: पूर्व सपा विधायक दीप नारायण यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जानें क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: जानवरों की आवाज निकालकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 6 अरेस्ट
आगरा: जानवरों की आवाज निकालकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 6 अरेस्ट
'सपा ने पूंजीवाद-परिवारवाद को दी प्राथमिकता', अखिलेश पर राजभर का हमला
'सपा ने पूंजीवाद-परिवारवाद को दी प्राथमिकता', अखिलेश पर राजभर का हमला
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन
योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget