एक्सप्लोरर

इंवेस्ट करो, अमीर बनो', साइबर गैंग का झांसा, नोएडा प्रोफेसर से 21 बार में लूटे 2.89 करोड़ रुपये

Noida News: ठगों ने पहले व्हाट्सऐप मैसेज के जरिये संपर्क कर उन्हें शेयर बाजार में निवेश के जरिए 24 घंटे में 25 से 30 % मुनाफे का लालच दिया. 2 करोड़ 89 लाख 50 हजार रुपये ठगों के खातों में ट्रांसफर कर दिए.

नोएडा शेयर बाजार में तगड़ा मुनाफा कमाने का सपना दिखाकर एक प्रोफेसर से करीब पौने तीन करोड़ रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर साइबर अपराधी को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है. साथ ही लगभग 26 लाख रुपये की रकम फ्रीज़ कर ली गई है, जिसे वापस दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

एडीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान नितेश कुमार प्रसाद पुत्र शिव शंकर प्रसाद निवासी फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है. आरोपी और उसके साथियों ने एक सुनियोजित साजिश के तहत सेक्टर-36 के निवासी प्रोफेसर रामकृष्ण शिवपुरी को अपने जाल में फंसाया.

मोटे मुनाफे का लालच दिया

ग़ौरतलब है कि ठगों ने पहले व्हाट्सऐप मैसेज के जरिये संपर्क कर उन्हें शेयर बाजार में निवेश के जरिए 24 घंटे में 25 से 30 प्रतिशत मुनाफे का लालच दिया. भरोसा दिलाने के लिए एक महिला ने दो दिन तक कथित कंपनी की फर्जी जानकारियां साझा कीं और फिर प्रोफेसर को एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया गया. इसके बाद एक अन्य व्यक्ति, कृष्णा रथ, ने फर्जी ऐप पर उन्हें ‘ट्रेनिंग’ दी और निवेश के लिए प्रेरित किया.

दो करोड़ से अधिक ठगे

वहीं पीड़ित को झांसे में आकर प्रोफेसर ने 6 जून तक कुल 21 बार में 2 करोड़ 89 लाख 50 हजार रुपये ठगों के खातों में ट्रांसफर कर दिए. जब मुनाफा नहीं मिला और संपर्क टूट गया, तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ. प्रोफेसर ने तत्क्षण साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई.

कमीशन के लिए खाता किराए पर दिया

एडीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी नितेश ने खुलासा किया कि उसने अपने बैंक खाते को केवल 2 प्रतिशत कमीशन के लिए अन्य साइबर ठगों को सौंप दिया था. उसके कोटक महिंद्रा बैंक खाते में 6 लाख रुपये इस मामले से और 30.77 लाख रुपये अन्य मामलों से जुड़े हुए ट्रांसफर हुए हैं.

लोगों से सतर्क रहने की अपील

एडीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा. इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों के नेटवर्क पर करारा प्रहार हुआ है और पुलिस आगे भी ऐसी ठगी से लोगों को सतर्क करने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget