एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में एक प्लॉट को 3 बार बेचा, BKU के नेता समेत 10 के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज

Noida Police: नोएडा में एक प्लॉट को पहले दो बार बेचने के बाद तीसरी बार फिर बेचने का मामला सामने आया है. पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है.

Noida News: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना, सुभाष चौधरी समेत दस लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, फिरौती के आरेाप में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस (Noida Police) ने बताया कि  इन लोगों पर जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने, फिरौती मांगने समेत अन्य तरह के आरोप लगाए गए हैं. इस मामले में कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है.

सेक्टर-49 के थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि लखनऊ निवासी रविंद्र कुमार सिंह ने पुलिस से शिकायत की है कि उन्होंने नोएडा के सेक्टर-49 में अभय कुमार सिंह और कमल से 170 गज जमीन खरीदी थी और सौदा एक करोड़ 30 लाख रुपये में तय हुआ था, जबकि कमल जमीन को पहले ही दो लोगों को बेच चुका था.

पहले दो लोगों को बेची जमीन

थाना प्रभारी ने बताया कि इस बात से अनजान अभय उनके चंगुल में फंस गया. आरोप है कि जमीन के एवज में कमल के बैंक खाते में 62 लाख रुपये जमा किए थे. इसके अलावा कमल के कहने पर दलाल संदीप बैसोया और रेशा बैसोया के बैंक खाते में 9.40 लाख रुपये जमा किए गए. इसके अलावा चेक के माध्यम से कई लाख रुपये कमल के बैंक खाते में जमा किए गए.

पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज

पीड़ित का आरोप है कि भारतीय किसान यूनियन के नेता पवन खटाना और सुभाष चौधरी प्लॉट पर दो अगस्त को उस वक्त अपने साथियों के साथ पहुंचे जब वहां मजदूर काम कर रहे थे. आरोप है कि सुभाष चौधरी ने प्लॉट पर काम शुरू कराने के एवज में एक करोड़ 40 लाख रुपये मांगे और परियोजना को बंद करा दिया.

इस मामले में कोतवाली सेक्टर-49 में कमल सिंह, उसकी पत्नी, मोहित, संदीप बेसौया, रेशा बेसौया, सुभाष चौधरी, पवन खटाना, भूरा गुर्जर, अभय सिंह समेत अन्य के खिलाफ माममा दर्ज किया गया है.

Ram Mandir News: 'संवैधानिक पद पर बैठे लोग राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन न आएं अयोध्या', जानें- चंपत राय ने क्यों कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget