एक्सप्लोरर

नोएडा: नाबालिग साथी के साथ मास्टरमाइंड वाहन चोर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए 18 चोरी के दोपहिया वाहन

Noida News: एडिशनल डीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सेक्टर-8 एफ ब्लॉक की खाली पड़ी जगह से 18 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं.

नोएडा पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए एक बड़े अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. थाना फेस-1 पुलिस ने सेक्टर-8 स्थित नर्सरी गेट के पास से अनुज शर्मा नामक शातिर वाहन चोर को धर दबोचा. आरोपी के पास से चोरी की मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद किया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगने की उम्मीद है.

वहीं नोएडा पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि अनुज शर्मा अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर नोएडा, दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में दोपहिया वाहनों की चोरी करता था. दोनों पहले रैकी करते थे और फिर कॉलोनियों, सोसाइटियों, कंपनियों और फैक्ट्रियों के आसपास खड़े वाहनों का लॉक तोड़कर उन्हें चुरा लेते थे. खास बात यह थी कि चोरी के वाहन तुरंत न बेचकर गली-मोहल्लों या सुनसान सेक्टरों में खड़े कर दिए जाते थे. जब ग्राहक मिलता, तो वाहन को निकालकर एक जगह इकट्ठा कर लिया जाता और बाद में उन्हें बेच दिया जाता.

लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है नाबालिग

एडिशनल डीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सेक्टर-8 एफ ब्लॉक की खाली पड़ी जगह से 18 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं. इनमें से 12 वाहनों के मुकदमे नोएडा और दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के साथ पकड़ा गया नाबालिग साथी भी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है और उसका आपराधिक इतिहास काफी बड़ा है. फिलहाल उसे हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.

खरीददारों की तलाश में जुट गई है पुलिस

इस गिरफ्तारी ने वाहन चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया है. पुलिस अब इस गैंग से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों और खरीददारों की तलाश में जुट गई है. नोएडा पुलिस की इस सफलता ने न केवल चोरी की वारदातों का खुलासा किया है बल्कि उन पीड़ितों को भी राहत दी है जिनके वाहन लंबे समय से चोरी हो चुके थे.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget