एक्सप्लोरर

नोएडा पुलिस ने श्रीनगर से वॉन्टेड इनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार, ऐसे दबोचा

इस आरोपी के खिलाफ गाजियाबाद के कवि नगर थाने और दिल्ली के लाजपत नगर, कालकाजी तथा गाजीपुर थानों में भी चोरी और धोखाधड़ी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं.

नोएडा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित और 20 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. थाना सेक्टर-24 पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस की मदद से की. पुलिस के मुताबिक, श्रीनगर निवासी आरोपी मोहम्मद अशरफ भट्ट लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश पुलिस को कई वर्षों से थी.

जानकारी के अनुसार, 20 अगस्त 2025 को थाना सेक्टर-24 पुलिस ने श्रीनगर के थाना सैडर क्षेत्र में दबिश दी. इस दौरान स्थानीय पुलिस की सहायता से अभियुक्त मोहम्मद अशरफ भट्ट को बाग़त बुरजुल्ला इलाके से हिरासत में लिया गया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक ट्रांजिट रिमांड के लिए अदालत में पेश किया गया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट, गौतमबुद्धनगर द्वारा गैर जमानती वारंट (एन बी डब्लू) जारी किया गया था. साथ ही, गौतमबुद्धनगर के पुलिस उपायुक्त द्वारा आरोपी पर 20,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था. गिरफ्तार आरोपी अशरफ भट्ट (उम्र लगभग 70 वर्ष) के खिलाफ उत्तर प्रदेश, दिल्ली और गाजियाबाद में कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. इनमें चोरी, ठगी, धोखाधड़ी, जालसाजी और गैंगस्टर एक्ट जैसी धाराएं शामिल हैं.

नोरा फतेही जैसी दिखने ही नहीं इन चीजों के लिए भी परेशान करता था पति! पुलिस ने किया ये दावा

चोरी व अन्य अपराधों से जुड़े कई मुकदमे दर्ज

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2021 में थाना सेक्टर-58 नोएडा में आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था. इसके अलावा 2020 में थाना सेक्टर-58 नोएडा में धोखाधड़ी, जालसाजी और चोरी सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया था. आरोपी के खिलाफ 2020 में ही थाना सेक्टर-20 नोएडा में चोरी व अन्य अपराधों से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हुए थे.

इस आरोपी के खिलाफ गाजियाबाद के कवि नगर थाने और दिल्ली के लाजपत नगर, कालकाजी तथा गाजीपुर थानों में भी चोरी और धोखाधड़ी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं. पुलिस के मुताबिक मोहम्मद अशरफ भट्ट लंबे समय से संगठित गिरोह के साथ सक्रिय था और कई राज्यों में अपराध की घटनाओं को अंजाम देता रहा है.

उसकी गिरफ्तारी को नोएडा पुलिस की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसके गैंग से जुड़े और कौन-कौन से लोग अब भी सक्रिय हैं और उन्होंने किन-किन घटनाओं को अंजाम दिया है. पुलिस का मानना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से चोरी और संगठित अपराध की कई घटनाओं का खुलासा हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget