एक्सप्लोरर

Lockdown के बीच सक्रिय है ऑनलाइन ठगों का गिरोह, नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों को बनाते हैं शिकार

बैंकों से लोन दिलाने के नाम पर इस वक्त सबसे ज्यादा ठगी की जा रही है. क्योंकि लॉकडाउन के दौरान लोगों का कारोबार बंद है. ऐसे में अपने कारोबार को फिर से पटरी पर लाने के लिए लोग बैंक लोन के लिए ऑनलाइन सर्च करते हैं. ऐसे लोगों पर इन ठगों की नजर रहती है.

नोएडा: कोरोना महामारी से जहां पूरा देश परेशान है वहीं इस महामारी के दौरान ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह भी सक्रिय हो गए हैं. ये गिरोह ठगी के नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. एबीपी गंगा ने इस बात की पड़ताल की है कि ये गैंग कैसे लोगों को अपना शिकार बनाता है और पिछले लॉकडाउन के मुकाबले इस लॉकडाउन में गिरोह कितना सक्रिय है. 

पड़ताल में सामने आई ये बात 
ऑनलाइन ठगी की पड़ताल के लिए एबीपी गंगा की टीम सबसे पहले साइबर थाने पहुंची जहां पर मेरठ मंडल में होने वाले साइबर अपराध पर नजर रखी जाती है. हमारी टीम ने इस थाने की प्रभारी रीता यादव से बात की और ये जाना कि किस तरह के मामले इस वक्त सबसे ज्यादा आ रहे हैं. रीता यादव ने बताया कि इस वक्त सबसे ज्यादा बैंकों से लोन दिलाने, ऑनलाइन सामान मंगवाने, ओएलएक्स के नाम पर और बड़ी-बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों के नाम पर ठगी की जा रही है.  

लोन दिलाने के नाम पर होती हे सबसे ज्यादा ठगी 
हालांकि, बातचीत में रीता यादव ने भी बताया कि बैंकों से लोन दिलाने के नाम पर इस वक्त सबसे ज्यादा ठगी की जा रही है. क्योंकि लॉकडाउन के दौरान लोगों का कारोबार बंद है. ऐसे में अपने कारोबार को फिर से पटरी पर लाने के लिए लोग बैंक लोन के लिए ऑनलाइन सर्च करते हैं. ऐसे लोगों पर इन ठगों की नजर रहती है और ये लोग ऐसे लोगों का डाटा निकालकर उन्हें कॉल करते हैं. बैंक से लोन दिलाने के नाम पर उनसे ठगी कर लेते हैं और जब इन्हें फोन मिलाया जाता है तो इनका फोन या तो स्विच ऑफ होता है या फिर वो नेटवर्क एरिया में नहीं रहता.  

सावधान रहने की जरूरत है
साइबर थाने की प्रभारी रीता यादव ने बताया कि इसके अलावा बड़ी-बड़ी कंपनियों के नाम पर, ऑनलाइन शॉपिंग करने के नाम पर भी कुछ गिरोह लोगों से ठगी कर रहे हैं और. ठग बड़ी-बड़ी कंपनियों के नाम से मिलती जुलती साइट बनाकर ठगी को अंजाम देते हैं. उन्होंने बताया कि ऐसे कई तरीके हैं जिनके जरिए ये ठग लोगों को अपना शिकार बनाते हैं. बैंक के नाम पर ओटीपी मांगने का हथकंडा काफी पुराना हो गया है लेकिन अभी भी इसके तहत भारी तादाद में कुछ गैंग लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं. इसलिए, ऐसे ठगों से बचने के लिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

इस लॉकडाउन में कम हैं ठगी के मामले 
एबीपी गंगा की टीम ने साइबर थाना प्रभारी रीता यादव से ये जानने की कोशिश भी की थी आखिरकार इन ठगों से कैसे बचा जाए और पिछले साल जब लॉकडाउन लगा था उस वक्त ऑनलाइन ठगी का ग्राफ बढ़ा था या इस बार लॉकडाउन में लोग ज्यादा ठगी के शिकार हुए हैं. इस बारे में रीता यादव ने बताया कि 2020 में जब लॉकडाउन लगा था तो ऑनलाइन ठगी की बाढ़ सी आ गई थी लेकिन इस बार कुछ लोग जागरूक हुए हैं और ठगी का आंकड़ा थोड़ा कम हुआ है. लेकिन, अभी भी भारी संख्या में लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं. 

ना करें ये काम 
रीता यादव ने बताया कि ऐसे ठगों से बचने के लिए आपको सोशल मीडिया पर सावधानी बरतनी होगी. फेसबुक या अन्य किसी साइट पर आपको कई लिंक दिखाई देते हैं जिसमें शॉपिंग में भारी छूट देने की बात लिखी होती है ऐसी साइट को क्लिक करने से बचें. साथ ही जिस बड़ी कंपनी की साइट से खरीददारी कर रहे हैं उसके पूरे लिंक को टाइप करें ताकि आप सही कंपनी में ऑनलाइन ऑर्डर बुक करा सकें. कुछ गिरोह ऐसे हैं जो बड़ी कंपनियों से मिलते जुलते नाम की साइट बनाकर लोगों से ठगी करते हैं. ठगों से बचने के लिए कभी भी ना तो किसी को अपना ओटीपी दें और ना ही लोन के नाम पर कोई फाइल चार्ज या वेरिफिकेशन फीस के नाम पर पैसा ट्रांसफर करें. 

काम कर रही है पुलिस 
एबीपी गंगा से खास बातचीत में साइबर थाना प्रभारी रीता यादव ने बताया कि पिछले वर्ष 10 से 12 केस प्रतिदिन उनके पास आते थे लेकिन इस बार लोग कुछ जागरूक हुए हैं. लिहाजा ऑनलाइन ठगी में थोड़ी कमी जरूर आई है. आज भी चार से पांच केस उनके पास प्रतिदिन आ रहे हैं. उनकी टीम लगातार इस पर काम कर रही है. महामारी के दौरान कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. साइबर थाना पुलिस ऐसे गिरोह की धरपकड़ के लिए काम कर रही है.

ये भी पढ़ें: 

मुरादाबाद: गोरक्षक बताकर मीट विक्रेता की बेरहमी से पिटाई, 11 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश यादव का PDA परिवार और पैसे तक सिमटा', अनिल राजभर का सपा प्रमुख पर हमला
'अखिलेश यादव का PDA परिवार और पैसे तक सिमटा', अनिल राजभर का सपा प्रमुख पर हमला
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी

वीडियोज

राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget