एक्सप्लोरर

नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर चोरी, चोरों ने कीमती सामान और दस्तावेज पर हाथ किया साफ

UP News: नोएडा के सेक्टर 42 स्थिति धन्य निकेतन सोसाइटी में चोरों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के धावा बोलकर कीमती समान और दस्तावेजों पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस चोरों की तलाश कर रही है.

Noida News: नोएडा के सेक्टर-42 स्थित धन्य निकेतन सोसाइटी में उस समय हड़कंप मच गया जब फ्लैट नंबर-63 में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर कीमती सामान और दस्तावेजों पर हाथ साफ कर दिया. यह घर सॉफ्टवेयर इंजीनियर विवेक शर्मा का है, जो फिलहाल दुबई में हैं. उनका परिवार भी एक महीने से गर्मियों की छुट्टियों के चलते बाहर है, और घर बंद था.

पुलिस के अनुसार, चोरों ने सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोरी को अंजाम दिया. मैन डोर लॉक को बिना तोड़े, चोरों ने खिड़की के रास्ते घर में घुसपैठ की और अंदर रखे अलमारियों के ताले तोड़ डाले. उन्होंने घर में जमकर तलाशी ली और कीमती सामान, नकदी, गहने और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही थाना सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं, इसके बावजूद चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है. निवासियों ने सोसाइटी के पदाधिकारियों पर भी नाराजगी जताई है, उनका कहना है कई वर्षों से पद पर हैं, लेकिन न तो सोसाइटी में रहते हैं और न ही व्यवस्थाओं पर ध्यान देते हैं.

पुलिस खंगाल रही CCTV
फिलहाल इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस भी हरकत में आई है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान के प्रयास जारी हैं. इस वारदात ने हाई-प्रोफाइल सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है, और निवासियों में भय का माहौल बना हुआ है.

इधर, नोएडा साइबर क्राइम पुलिस ने महिला को डिजिटल किये जाने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने महिला से 50 लाख रुपये की ठगी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दिल्ली से आरोपी को गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें: यूपी में गंभीर बीमारी के इलाज के लिए नहीं होगी पैसों की कमी, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget