एक्सप्लोरर

मीट व्यापारी के हत्यारों और पुलिस के बीच हु़ए एनकाउंटर में एक गोली लगने से घायल, दूसरा गिरफ्तार

बिसरख पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ बदमाश विकास उर्फ विक्की है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बुधवार शाम हुए मीट व्यापारी खुर्शीद आलम हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. बिसरख कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी कांबिंग ऑपरेशन के दौरान दबोच लिया गया. इससे पहले घटना के तीसरे आरोपी संजू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी.

ग़ौरतलब है कि बिसरख पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ बदमाश विकास उर्फ विक्की है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं उसका साथी अरविंद कुमार मौके से भागने में कामयाब रहा था, लेकिन पुलिस ने तेज कांबिंग अभियान चलाकर उसे भी धर दबोचा.

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि खुर्शीद आलम हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस टीम को इनपुट मिला था कि आरोपी बाइक से रिशाल प्लाजा, सेक्टर-03 की ओर आ रहे हैं. बिसरख कोतवाली पुलिस ने वहां चेकिंग शुरू की. इसी दौरान बाइक पर सवार बदमाश नजर आए. जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगे. जवाबी कार्रवाई में विक्की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि अरविंद मौके से भाग निकला. बाद में कांबिंग कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया.

यूपी में पद नहीं, फिर भी पूरा भौकाल! मंत्री पुत्र के लिए प्रोटोकॉल लेटर ने मचाया हड़कंप

हत्या की वजह और बरामदगी

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनकी खुर्शीद आलम से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी. खुर्शीद जब अपनी मीट की दुकान बंद कर घर लौट रहा था, तभी आरोपियों ने चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है. गिरफ्तार आरोपियों से उनके आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नवरात्र में मंदिर क्यों नहीं गए अखिलेश-राहुल?', BJP सांसद प्रकाश पाल का तंज
'नवरात्र में मंदिर क्यों नहीं गए अखिलेश-राहुल?', BJP सांसद प्रकाश पाल का तंज
लखनऊ में जुटेंगे 8 राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी, CM योगी करेंगे कार्यशाला का उद्घाटन
लखनऊ में जुटेंगे 8 राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी, CM योगी करेंगे कार्यशाला का उद्घाटन
CM योगी इंदिरापुरम के टीएसटीपी का करेंगे निरीक्षण, स्नातक सम्मेलन में भी लेंगे प्रतिभाग
CM योगी इंदिरापुरम के टीएसटीपी का करेंगे निरीक्षण, स्नातक सम्मेलन में भी लेंगे प्रतिभाग
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget