एक्सप्लोरर

Noida News: सांसद के कार्यक्रम में फटा बम, बाल-बाल बचे लोग, जानिए क्या है पूरा मामला

Gautam Budh Nagar News: गौतमबुद्धनगर स्थित ग्रेटर नोएडा में एक कार्यक्रम के दौरान हुए धमाके से हड़कंप मच गया. इस कार्यक्रम में दो सांसद भी मौजूद थे.

Noida News: गौतमबुद्धनगर (Gautam Budh Nagar) स्थित ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में कार्यक्रम के दौरान हुए धमाके से हड़कंप मच गया. मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के जेवर कस्बे में दाऊजी मंदिर में साप्ताहिक भागवत कथा के दौरान देसी बम फट गया. बम फटते ही लोगों में अफरातफरी मच गई.

जब बम फटा तो कथा के मंच पर बीजेपी के कई नेता मौजूद थे. गौतमबुद्धनगर के सांसद महेश शर्मा, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम समेत कई नेता मंच पर बैठे थे. बम फटने के बाद मौके पर भगदड़ मच गई. हालांकि इस धमाके में कोई घायल नहीं हुआ. वहीं कार्यक्रम के आयोजकों ने पुलिस से मामले की शिकायत भी की है. शिकायत में कहा गया है कि साजिश के तहत देसी बम फोड़ा गया.

आखिर कैसे हुआ हादसा
दरअसल, जेवर कस्बे के दाऊजी मंदिर में एक जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा था. इसी दौरान रात को करीब साढ़े 9 बजे के आस-पास अचानक से एक देसी बम के फटने की आवाज आई और मौके पर अफरा तफरी मच गई. यह बम फट कर टेंट के ऊपर गिर गया, जिसकी वजह से टेंट में आग लग गई. मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति संभाली.

अतिशबाजी की वजह से हुआ हादसा!
दूसरी ओर पुलिस का मानना है कि यह आतिशबाजी से जुड़ा हुआ मामला है. जेवर कोतवाली प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि वो खुद कई पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर मौजूद थे. उन्होंने बताया कि पूरा कार्यक्रम ठीक ढंग से चल रहा था. समापन के वक्त एक शख्स आतिशबाजी कर रहा था और इसी दौरान देसी बम उड़ कर टेंट की छत पर गिर गया.

अंजनी कुमार ने कहा कि इससे यह लगा कि कोई बम फटा है. इस घटना में किसी को नुकसान नहीं हुआ है और आयोजकों को शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

यह भी पढ़ें:

Lucknow News: सलमान खान का डुप्लीकेट गिरफ्तार, बिना अनुमति बीच रोड पर बना रहा था रील, यूट्यूब-इंस्टाग्राम हैं लाखों फॉलोअर्स

Lucknow News: दरोगा बनने के लिए 1 मिनट में दिए 40 सवालों के जवाब, पुलिस ने किया 18 लोगों को गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget