एक्सप्लोरर

Noida में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, लिए गए ये फैसले

जिला विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वयं सहायता समूहों की बैठकें नियमित रूप से कराई जाएँ और योजनाओं का लाभ हर पात्र महिला तक पहुँचाया जाए.

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए चल रहे लखपति महिला कार्यक्रम की प्रगति पर चर्चा जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आज विकास भवन सभागार में आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश ने की. बैठक में जिले में कार्यक्रम की अब तक की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई और आगामी कार्ययोजना पर गहन चर्चा हुई. अधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रभारी सीडीओ ने कहा कि इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनकी आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है.

कार्यक्रम के अंतर्गत जिले की हजारों महिलाएँ स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर विभिन्न गतिविधियों में संलग्न हैं. इन समूहों की मदद से महिलाओं को प्रशिक्षण, ऋण सुविधा, विपणन सहयोग और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. बैठक में यह भी उल्लेख किया गया कि कार्यक्रम से ग्रामीण अंचलों में महिलाओं के आत्मविश्वास और सामाजिक भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है.

जिले का समग्र सामाजिक एवं आर्थिक विकास पर फोकस

जिला विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वयं सहायता समूहों की बैठकें नियमित रूप से कराई जाएँ और योजनाओं का लाभ हर पात्र महिला तक पहुँचाया जाए. उन्होंने कहा कि जब महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी तो परिवारों की स्थिति भी सुधरेगी और इसके परिणामस्वरूप जिले का समग्र सामाजिक एवं आर्थिक विकास होगा.

बैठक में यह भी तय किया गया कि कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय और समयबद्धता से काम करें. बैठक में उद्योग विभाग, बैंकिंग संस्थानों, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विपणन विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, लघु सिंचाई, उद्यान, कृषि, दुग्ध, पशुपालन और पंचायती राज विभाग सहित अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. सभी अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्ययोजना प्रस्तुत की और आश्वासन दिया कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा.

बाढ़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन सतर्क,जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न, दिए गए सख्त निर्देश

अब तक इस कार्यक्रम से जिले की हजारों महिलाएँ लाभान्वित हुई हैं और अनेक महिलाएँ "लखपति महिला" बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. यह पहल न केवल महिला सशक्तिकरण बल्कि ग्रामीण विकास की दिशा में भी एक मजबूत कदम साबित हो रही है. इस बैठक में प्रमुख रूप से जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर, जिला लीड बैंक प्रबंधक राजेश सिंह कटारिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी तरुण कुमार, भूगर्भ जल विभाग से अधिशासी अभियंता विश्वजीत सिंह, जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रावस्ती में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुर पर हत्या का आरोप
श्रावस्ती में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुर पर हत्या का आरोप
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Embed widget