एक्सप्लोरर

नोएडा की इस सोसायटी में आंधी से उड़ गए फ्लैट के खिड़की-दरवाजे, सामने आया वीडियो

Noida News: जेपी अमन सोसायटी निवासी लोकेश भाटी ने बताया सभी खिड़कियां और दरवाजे एल्यूमिनियम के थे लेकिन तेज़ आंधी में वे उड़कर नीचे गिर गए. यह घटिया निर्माण कार्य का परिणाम है.

UP News: नोएडा सेक्टर-150 स्थित जेपी अमन सोसायटी में आई तेज आंधी ने भारी तबाही मचाई. हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि बिल्डिंग की खिड़कियां और दरवाजे तक उड़कर नीचे गिर गए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के मन में डर और चिंता बढ़ा दी है. कई फ़्लैटों में लाखों रुपया का नुकसान हुआ है, लेकिन कोई हताहत नहीं है.

सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डिंग की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है, यहां अक्सर प्लास्टर गिरता रहता है और इमारत की हालत रोजाना खराब होती जा रही है. लोगों को डर है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डिंग के ऑडिट की मांग उठाई है ताकि यह जांच की जा सके कि सोसाइटी में रहना सुरक्षित है या नहीं. 

हमेशा डर के माहौल में जी रहे हैं सोसायटी के रहने वाले लोग

जेपी अमन सोसायटी निवासी लोकेश भाटी ने बताया सभी खिड़कियां और दरवाजे एल्यूमिनियम के थे लेकिन तेज़ आंधी में वे उड़कर नीचे गिर गए. यह घटिया निर्माण कार्य का परिणाम है. जेपी अमन सोसायटी निवासी विनोद कसाना का कहना है कि हम हमेशा डर के माहौल में जी रहे हैं. यह बिल्डिंग रहने लायक नहीं लगती, सरकार को जल्द से जल्द इसकी जांच करानी चाहिए.

इस मामले की जांच करेगा नोएडा प्राधिकरण

हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन कई फ्लैटों को नुकसान पहुंचा है. हालात को देखते हुए निवासियों ने स्थानीय प्रशासन और प्राधिकरण से तुरंत कार्रवाई की मांग की है. जेपी अमन सोसाइटी की ये घटना एक बार फिर रियल एस्टेट सेक्टर की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है. सरकार और प्रशासन को चाहिए कि वो तुरंत इस मामले की जांच कराए और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाए, नोएडा प्राधिकरण इस मामले में जांच करने की बात कह रहा है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
Mirzapur Bridge Collapse: भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू
भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
Embed widget