एक्सप्लोरर

जेवर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को रोकने की साजिश, पायलट ने कराया किसान परिवार का अपहरण

Noida News: पुलिस जांच में सामने आया है कि अपहरण में कुछ किसान नेता और अधिवक्ता भी शामिल थे. इनका मकसद एयरपोर्ट परियोजना में देरी करवाकर प्रशासन पर दबाव बनाना और खुद का वर्चस्व स्थापित करना था.

UP News: ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में बन रहे देश के सबसे बड़े जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को बाधित करने की एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है. शनिवार को जेवर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर किसान परिवार को सकुशल बरामद कर लिया और इस सनसनीखेज अपहरण मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया.

डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि अपहरण की साजिश एयरपोर्ट के अधिग्रहण, विस्थापन और पुनर्वास नीति में व्यवधान उत्पन्न करने के उद्देश्य से रची गई थी. इस साजिश का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि एक निजी उड्डयन कंपनी का पायलट पुत्तन सिंह है. आरोपियों ने रोही गांव निवासी किसान हंसराज, उनकी पत्नी कमलेश देवी और बेटे सौरभ का 2 जून को अपहरण कर लिया. पीड़ित परिवार को दयानतपुर गांव में एक मकान में छिपा कर रखा गया था. अपहरण में बीएमडब्ल्यू कार का भी इस्तेमाल किया गया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है.

परियोजना में देरी करवाना और दबाब था मकसद

डीसीपी साद मियां खां ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि अपहरण में कुछ किसान नेता और अधिवक्ता भी शामिल थे. इनका मकसद एयरपोर्ट परियोजना में देरी करवाकर प्रशासन पर दबाव बनाना और खुद का वर्चस्व स्थापित करना था. पीड़ित के बेटे सोनू ने हाईकोर्ट में हैबियस कॉर्पस रिट दायर कर मामले को उजागर किया था. पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से तीनों को सकुशल बरामद किया.

डीसीपी साद मियां खां ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में पायलट पुत्तन सिंह, उनकी पत्नी सरोजबाला, प्रमोद, पवन चौधरी और रामादेवी शामिल हैं. पुलिस ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए साजिशकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. वहीं इस मामले ने एक बड़ी साजिश तो नाकाम कर दी, लेकिन बड़ा सवाल ये भी है कि कुछ लोग जानबूझकर सरकारी प्रोजेक्ट में देरी चाहते हैं. वहीँ इस मामले की चर्चा पूरे इलाके में है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget